पिछोर बने जिला: प्रीतम लोधी की 500 किमी की पदयात्रा दिल्ली की ओर
शिवपुरी: जिला मुख्यालय पर पिछोर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी अपनी ही सरकार को घेरते हुए नजर आए. प्रीतम सिंह लोधी ने इशारों इशारों में कहा, ओबीसी विधायकों की संख्या 40 है ऐसे में अनदेखी नहीं हो सकती. पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी का कहना था कि अगर पिछोर को जिला नहीं बनाया गया तो वह दिल्ली तक पदयात्रा कर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे.
बलिदान दिवस पर प्रीतम सिंह लोधी का शक्ति प्रदर्शन
शिवपुरी में महारानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में विशाल महासभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शामिल होने पिछोर से शिवपुरी आए विधायक आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए. जहां उन्होंने कलेक्टर को अपनी कुछ मांगों के साथ आवेदन पत्र देकर उनसे कार्यवाही की मांग की है. भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, ''वह एक पक्षी कार्रवाई को अंजाम देकर थानों से वसूली करवा रहे हैं. ऐसे में कानून व्यवस्था कैसे सुव्यवस्थित होगी यह बड़ा सवाल है.''
एक तरफा कार्रवाई कर सही पुलिस
इस दौरान उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए इशारों इशारों में कई ऐसी बातें कहीं जो साफ तौर पर अपनी ही पार्टी को निशाने पर लेती हुई दिखाई दी. हालांकि जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछे तो वह अपनी सफाई देते हुए भी नजर आए. प्रीतम सिंह लोधी ने साफ तौर पर पुलिस अधीक्षक को चेतावनी दी है कि अगर वह नहीं बाज आए तो वह विधानसभा नहीं चलने देंगे. प्रीतम सिंह लोधी का आरोप था कि, ''भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर पिछोर का प्रशासन पूरी तरह से एक पक्षी कार्रवाई कर रहा है, जो उन्हें किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं है.''
कार्यकर्ताओं की अनदेशी नहीं होने देंगे
उन्होंने कहा कि, ''30 साल में भाजपा को इस क्षेत्र से विधायक मिला है. जहां तक विकास की बात है तो वह तेजी से हो रहा है. कार्यकर्ताओं की सुनवाई का जहां तक मामला है वह उसकी अनदेखी नहीं होने देंगे.'' बता दें कि कार्यक्रम में शामिल होने पिछोर से शिवपुरी आए विधायक आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए. जबकि पूरा देश पहलगाम हादसे के बाद शोक में है.
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"