यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, 30 साल से फरार खालिस्तानी आतंकी मंगत सिंह गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश एटीएस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. उसने बुधवार देर रात प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान कमाण्डो फोर्स (केसीए.) के आतंकी मंगत सिंह उर्फ मंगा को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि मंगा 30 साल से फरार था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था. नोएडा यूनिट और गाजियाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार किया है.
मंगत सिंह उर्फ मंगा इससे पहले मार्च 1993 में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि दो साल बाद उसे जमानत मिल गई थी, जिसके बाद वो फरार हो गया था. 1995 से मंगा फरार चल रहा था. एटीएस के अनुसार मंगा पंजाब के खतदिया का रहने वाला है. वो पिछले काफी समय से गाजियाबाद के कविनगर में रह रहा था. इस आतंकवादी के खिलाफ हत्या, धमकी देना और आमजन में भय व्याप्त करने जैसे गंभीर मामलों के मुकदमे दर्ज हैं.
1995 में जमानत के बाद से था फरार
मंगा के खिलाफ गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने में टाडा के तहत केस दर्ज था. उसे 1993 में टाडा समेत कई गंभीर धाराओं में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन 1995 में जमानत के बाद से फरार था. उसपर 307, 392, 411, 384 और 506 जैसी धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं. कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी किया था. कमिश्नरेट पुलिस ने मंगत सिंह उर्फ मंगा की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था.
अमृतसर से हुई मंगत सिंह उर्फ मंगा की गिरफ्तारी
मंगत सिंह उर्फ मंगा का बड़ा भाई संगत सिंह प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स (के.सी.एफ.) का चीफ था जो 1990 में पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर हो गया था. एटीएस को सूचना मिली थी कि मंगत सिंह अब अमृतसर के टिम्मोवाल गांव में छिपा हुआ है. जिसके बाद नोएडा एटीएस और गाजियाबाद पुलिस की टीम ने उसे 23 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार कर लिया. मंगत सिंह को अब गाजियाबाद लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. मंगत सिंह सिंह की गिरफ्तारी बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. पुलिस अब उससे कई मामलों में पूछताछ करेगी साथ ही कविनगर स्थित इसके मकान का भी निरीक्षण किया जाएगा.
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"