BREAKING भोपाल के बीएचईएल कमर्शियल एरिया में आज दोपहर लगी भीषण आग
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के भेल कमर्शियल एरिया में आज दोपहर भीषण आग लग गई। यह आग भेल के गेट नंबर नौ के पास लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। गर्मी के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। भेल परिसर में मौजूद कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला गया, ताकि कोई जनहानि न हो। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही आसमान में धुएं का गुबार छा गया, जिससे आसपास के लोग भी घबरा गए। आग पर काबू पाने के प्रयास अभी भी जारी हैं, लेकिन गर्म हवाओं के कारण यह चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।

प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और लोगों से घटनास्थल के पास न जाने की अपील की गई है।
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"