कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का विवादित बयान: हिंदू सांसदों को घाटी सौंपने की अपील
भोपाल: कश्मीर के पहलगाम में हुए हादसे से कश्मीर ही नहीं, बल्कि पूरे देश में शोक और गुस्सा गुस्सा है. इस हमले में 26 निर्दोष लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे. इस दर्दनाक घटना को लेकर हर किसी की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इस घटना को लेकर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बाद अब प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इसको लेकर विवादित बयान दिया है.उन्होंने कहा कि यह कितनी दुखद घटना है. संसद भवन में बैठे हुए 200 हिंदू सांसद वक्फ बोर्ड के बिल के ऊपर पूरी रात बहस करते हैं और हिंदुओं के नाम पर कलंक बनकर बैठे हैं, उन्हें तो कश्मीर को सौंप देना चाहिए.
बिहार में चल रही कथा में जताया आक्रोश
पंडित प्रदीप मिश्रा ने यह बयान बिहार के मधेपुरा में चल रही कथा के दौरान पहलगाम में हुई घटना पर प्रतिक्रिया जताते हुए कही. उन्होंने कहा कि आतंकवादी हिंदू पहचान को लेकर कितने उत्पीड़क हो गए हैं. उन्होंने पहलगाम की घटना के साथ पश्चिम बंगाल की घटना का भी जिक्र किया.उन्होंने कहा कि वहां भी हिंदुओं को घर से निकालकर गोली मारी जा रही है. पहलगाम में भी यही हुआ. कितनी दुखद घटना है कि यह पूछा जा रहा है कि तुम हिंदू हो और गोली मारी जा रही है. उन्होंने सांसदों पर भी अपनी नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कठोर कदम उठाने के स्थान पर ये अपने हितों को देखते हैं.
बेटे-बेटी को सशक्त बनाएं, हर हिंदू घर में शास्त्र हो या न हो, लेकिन शस्त्र जरूर होना चाहिए
पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपनी कथा के दौरान कहा कि हिंदू घर में शास्त्र हो या न हो, लेकिन शस्त्र जरूर होना चाहिए. बेटे ही नहीं बल्कि बेटी को भी शस्त्र चलाना आना चाहिए. सनातन धर्म में कोई भी देवी-देवता बिना अस्त्र के नहीं हैं. इसलिए हमारा घर भी बिना शस्त्र का नहीं होना चाहिए.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"
शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन