मौसम विभाग का पूर्वानुमान: कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश संभव
मध्य प्रदेश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। कई शहरों का तापमान 44 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। तीखी धूप की वजह से सड़कें दोपहर में अब सूनी होने लगी हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने 26 और 27 अप्रैल को छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट और सिवनी जिलों में बादल छाने, गरज-चमक और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। इससे पहले गुरुवार को खजुराहों सबसे गर्म रहा यहां का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया।
बारिश और तेज गर्मी का दौर रहेगा
सीनियर मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले चार दिन तक प्रदेश में कहीं तेज लू का असर रहेगा तो कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। इसके बाद पूरे प्रदेश में गर्मी का असर रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और ट्रफ की वजह से मौसम बदलेगा।
खजुराहो सबसे गर्म रहा
गुरुवार को खजुराहो सबसे गर्म रहा यहां का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। रतलाम में 43.2 डिग्री और शिवपुरी में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह नरसिंहपुर में 42.8 डिग्री, मंडला में 42.5 डिग्री, छिंदवाड़ा, सतना, टीकमगढ़-दमोह में 42.4 डिग्री, मलाजखंड में 42.3 डिग्री, नर्मदापुरम में 42.2 डिग्री, धार में 42 डिग्री, गुना में 41.9 डिग्री, शाजापुर में 41.8 डिग्री, सागर में 41.7 डिग्री, खंडवा में 41.5 डिग्री, खरगोन-रायसेन में 41.4 डिग्री, उमरिया, सीधी-बैतूल में 41.2 डिग्री और रीवा में पारा 41 डिग्री रहा।
अगले तीन दिन ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम
25 अप्रैल: ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर, पांढुर्णा, बालाघाट, उमरिया, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, भिंड, श्योपुर और मुरैना में लू का अलर्ट है। बाकी जिलों में भी गर्म हवाएं चलेंगी।
26 अप्रैल: नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, श्योपुर, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना में लू चल सकती है। वहीं, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में हल्की बारिश, गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।
27 अप्रैल: छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला औरबालाघाट में हल्की बारिश हो सकती है। सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मुरैना, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, झाबुआ और अलीराजपुर में लू चलने का अलर्ट है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"
शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन