निर्मल कपूर का 90 वर्ष की उम्र में निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर
निर्मल कपूर का शुक्रवार (2 )को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। 90 वर्षीय निर्मल के निधन की खबर ने बॉलीवुड को गहरे शोक में डुबो दिया। वह मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर, अभिनेता अनिल कपूर, संजय कपूर और रीना कपूर मारवाह की मां थीं। उनके निधन के बाद कपूर परिवार ने एक भावुक बयान जारी किया है।
कपूर परिवार का बयान
बोनी कपूर और उनके बच्चों, अभिनेता अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक बयान साझा किया। बयान में लिखा, "2 मई 2025 को निर्मल कपूर ने अपने प्रिय परिवार के बीच शांति से अंतिम सांस ली। उन्होंने पूर्ण और आनंदमय जीवन जीया। वह अपने चार बच्चों, बहुओं, दामाद, ग्यारह पोते-पोतियों, चार परपोते-पोतियों और अनमोल यादों को छोड़ गई हैं।"
बोनी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा सिर्फ 'मां'
बयान में आगे कहा गया, "उनका उदार स्वभाव और असीम प्यार हर उस व्यक्ति को छू गया जो उनसे मिला। वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। वह हमेशा याद रहेंगी हमेशा प्रिय रहेंगी।" बयान में परिवार के सभी सदस्यों बोनी, अनिल, रीना, संजय, सुनीता, संदीप, महीप, मोहित, अक्षय, सोनम, अर्जुन, रिया, हर्षवर्धन, अंशुला, जाह्नवी, शनाया, खुशी, जहान, अंतरा, आनंद, आशिता, करण, थिया, वायु, आयरा और युवान के नाम शामिल थे। बोनी ने इस पोस्ट के साथ सिर्फ "मां" लिखा और एक उदास इमोजी साझा किया।
बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
निर्मल के निधन की खबर फैलते ही कई बॉलीवुड सितारे बोनी कपूर के घर पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। रानी मुखर्जी, अनन्या पांडे, रवीना टंडन, उनकी बेटी राशा थडानी और सुहाना खान बोनी के घर पहुंचीं। सोनम कपूर और उनके भाई हर्षवर्धन कपूर को भी अपने चाचा के घर के बाहर देखा गया। ये सितारे कपूर परिवार के दुख में शामिल होने और निर्मल को श्रद्धांजलि देने आए थे।
DC की लगातार हार पर कोचिंग स्टाफ पर उठे सवाल
Raghav Chadha का बिल पास होता तो दल बदल मुश्किल, जा सकती थी सांसदी
कोहली ने बच्चों से कहा—सपनों से ईमानदार रहो, सफलता खुद मिलेगी
कोहली ने दिया सम्मान, गुरु के कार्यक्रम में शामिल होकर जीता दिल
बेवफाई से टूटकर पति ने पत्नी के सामने उठाया खौफनाक कदम
Imran Khan की आंखों पर संकट? चौथी सर्जरी के बाद कैसी है हालत
उज्जैन यूनिवर्सिटी में दहशत: दीवार पर धमकी भरा मैसेज, संदिग्ध वस्तु बरामद
कोहली को करीब से न देख पाने पर बच्चे का इमोशनल वीडियो वायरल
Manish Sisodia ने भी किया इनकार: जस्टिस स्वर्ण कांता की अदालत में पेश नहीं होंगे