चीन में गूंजा पहलगाम हमले का दर्द, भारतीय दूतावास में दी गई श्रद्धांजलि
बीजिंग: चीन के शंघाई और ग्वांगझू प्रांत में भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीयों को श्रद्धांजलि दी गई। चीन में स्थित भारतीय राजनयिक दूतावासों ने पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए कई शोक सभाएं आयोजित कीं। इन शोक सभाओं में वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों के साथ प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्य भी शामिल हुए।
पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना
उन्होंने आतंकवादी हमले में लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। शंघाई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर के नेतृत्व में शोक सभा की गई। वाणिज्य दूतावास द्वारा 30 अप्रैल को सोशल मीडिया मंच 'X' पर साझा किए गए एक पोस्ट में कहा गया, "महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर के नेतृत्व में भारतीय महावाणिज्य दूतावास शंघाई के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, भारत के मित्रों और भारतीय प्रवासियों ने पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति वाणिज्य दूतावास में गहरी संवेदना व्यक्त की।"
पहलगाम में मारे गए थे 26 लोग
इसी तरह, ग्वांगझू स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोक सभा की। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे। ग्वांगझू वाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार को 'X' पर लिखा, "इस शोक सभा में 60 से अधिक प्रवासी भारतीय, वाणिज्य दूतावास के अधिकारी एवं उनके परिवार के सदस्य तथा भारत के मित्र शामिल हुए।" इसने कहा कि कई लोग डिजिटल माध्यम से भी शोक सभा में शामिल हुए।
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को जमानत, जांच पर उठे सवाल
Rajnath Singh-चीन रक्षा मंत्री की बिश्केक में मुलाकात, रिश्तों में नरमी के संकेत
पूर्वोत्तर में खेलों को बढ़ावा, दो राज्यों में खुलीं नई क्रिकेट अकादमियां
बंगाल-तमिलनाडु में BJP की अग्निपरीक्षा, नए प्लान से जड़ें मजबूत करने की तैयारी
5 दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ धाम