सीएम साय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, कहा- जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सूरजपुर जिले के जिला पंचायत सभागार में सूरजपुर, कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त शिकायतों के अनुसार जिन हैंडपंपों की मरम्मत की आवश्यकता है, उन्हें 10 दिवस के भीतर ठीक कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि हैंडपंपों में राइजिंग पाइप को बढ़ाया जाए और मरम्मत की व्यवस्था शीघ्र की जाए, जिससे ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के साथ ही स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेखों का वितरण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और नक्शा वितरण जैसे मामलों का भी शीघ्र निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की प्राथमिकता वाली योजना है। इसकी प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई हितग्राही प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करता है, तो उसके द्वारा मकान बनाने के लिए परिवहन किए जा रहे रेत से भरे वाहन को खनिज विभाग द्वारा न रोका जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के मामले में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि जो आवास मित्र अपने कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं, उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री आवासों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है, ऐसे में अधिक से अधिक प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों की आवश्यकता होगी। इसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राजमिस्त्रियों को भवन निर्माण की सेटिंग एवं चिनाई का प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर मिल सकें और निर्माण कार्य भी तेज गति से पूरे हो सकें। सीएम ने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम लोगों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांव, गरीब और किसान हैं, जिनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जिला पंचायत सूरजपुर अध्यक्ष इंदुमणि पैकरा, विधायक भैयालाल राजवाड़े, मनेन्द्रगढ़ जिले के प्रभारी सचिव भुवनेश यादव, सरगुजा संभाग के कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर सूरजपुर, कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं