राजगढ़ में शादी की खुशी मातम में बदली, दुल्हन की एंट्री से पहले मासूम की मौत
राजगढ़: अपनी शादी को अलग हटके दिखाने के लिए लोग तरह-तरह के इंतजामात करते हैं. उन्ही में से एक दूल्हा-दुल्हन की फॉग एंट्री होती है, जिसमें ये दिखाने का प्रयास किया जाता है कि दूल्हा-दुल्हन बादलों से उतरकर जमीन पर आ रहे हैं. राजगढ़ में कुछ इस तरह का दिखावा 7 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत का कारण बन गया. शादी कि खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं.
नाइट्रोजन के बर्तन में गिरी मासूम
खुजनेर में 6 मई की रात एक शादी समारोह का आयोजन हुआ था, जिसमें दूल्हा दुल्हन की होने वाली फॉग एंट्री के लिए ठंडी नाइट्रोजन बर्तन में भरकर स्टेज के पीछे रखी हुई थी. जिसमें बाढ़गांव से अपने माता पिता के साथ शादी समारोह में शामिल होने आई 7 वर्षीय वाहिनी गुप्ता खेलते खेलते अचानक गिर गई, जिससे लगभग 80 प्रतिशत उसका शरीर जल गया. जिसे प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां से इंदौर के अरविंदो अस्पताल रेफर किया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान 10 मई की रात को उसकी मौत हो गई.
परिजनों ने आंखें की दान
स्थानीय क्लीनिक के डॉक्टर मनीष उपाध्याय ने बताया, "बच्ची 70 से 80 प्रतिशत के लगभग जल गई थी. जिसे परिजन मेरे पास लेकर आए थे. मैंने तुरंत किसी बड़े हॉस्पिटल में एडमिट करने की सलाह दी. लेकिन बच्ची के कोई रिलेटिव जो डॉक्टर्स थे उन्होंने प्राथमिक उपचार किया और इंदौर रेफर कर दिया."डॉक्टर और परिजन बच्ची को जरूर बचा नहीं सके लेकिन समाज को बड़ा मैसेज दिया है. मृतक बच्ची के परिजनों ने उसकी आंखों को दान करने का फैसला किया है. इन नेत्रों का इस्तेमाल किसी जरूरतमंद के लिए की जाएंगी.
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल