हरदोई में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या से हड़कंप, गन्ने के खेत में मिला शव
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में 50 वर्षीय बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या से सनसनी फैल गई. हत्यारों ने बुजुर्ग कार्यकर्ता की चाकू से गर्दन गोदकर हत्या की फिर शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया. वह दो दिन से लापता थे. वारदात का पता तब चला जब जानवरों को चराने आया चारवाह ने शव देखा. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने गन्ने की पत्तियों से ढके शव को बरामद किया और शिनाख्त कराने के बाद परिवारी जनों को सूचना दी.
घटना की जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया. टीम को शव से थोड़ी दूरी पर चिलम बरामद की है. मृतक की पहचान हरदोई जिले के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के अल्लापुर गांव निवासी रामपाल के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक, रामपाल दो दिन पहले अपनी बेटी के लिए लड़का देखने के लिए घर से निकले थे. दो दिन तक जब वह घर वापस नहीं लौटे तो शिकायत पुलिस से की गई. रामपाल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया.
BJP कार्यकर्ता था मृतक
मृतक रामपालभारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता थे. उनका शव कौहरिया गांव के निकट गन्ने के खेत में मिला. शव को गन्ने की पत्तियों के नीचे ढका हुआ था. इसकी सूचना बकरी चराने वाले चरवाहों ने पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलने के बाद शाहबाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त रामपाल के रूप में करते हुए, उनके परिजनों को को सूचना दी. फॉरेंसिक टीम ने घटना से कुछ दूरी पर खेत की मेड़ पर गांजा और चिलम बरामद किया है.
हत्या कर गन्ने के खेत में छिपाया
पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच करते हुए मृतक के साथियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.मृतक रामपाल की पत्नी रामकांति ने बताया कि उसके 2 बेटे और 3 बेटियां हैं. उनके पति 12 मई की शाम को दूसरे नंबर की बेटी के लिए गांव के सुरेश और रतिराम के साथ लड़का देखने के लिए गए थे. रामकांति ने बताया कि रामपाल की हत्या करने के बाद उसे गन्ने के खेत में छुपाया गया है. आरोप है कि उनकी हत्या रंजिशन की गई है.
पुलिस ने 2 साथियों को लिया हिरासत में
पुलिस ने दोनों साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. सीओ शाहाबाद अनुज मिश्रा ने बताया कि अल्लापुर से कौहरिया की दूरी लगभग 1 से 2 किलोमीटर के बीच की है. घटना वाली जगह से कुछ मीटर की दूरी पर चिलम और गांजा मेढ़ पर बरामद हुआ है. पुलिस मौका-ए-वारदात से मिले सबूत और पारिवारिक जनों के द्वारा जताई गई शंका के आधार पर हत्याकांड के मामले में जांच कर रही है. मामले में पूछताछ भी की जा रही है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी
अफवाह से फैली सनसनी: विजय के हारने की खबर पर फैन ने किया आत्मघाती कदम
जापान में भीषण आग पर 11 दिन बाद काबू, राहत की सांस
असम में BJP की आंधी, तमिलनाडु में TVK का धमाका, बंगाल में ‘खेला’