सीएम विष्णुदेव साय का अछोटी में आकस्मिक दौरा, महतारी सदन निर्माण का खुद किया निरीक्षण
रायपुर। सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार के तहत आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड अंतर्गत ग्राम अछोटी का आकस्मिक दौरा किया।
मुख्यमंत्री श्री साय अचानक हेलीकॉप्टर से ग्राम अछोटी पहुंचे और डाइट कॉलेज परिसर में 29 लाख 20 हजार रुपए की लागत से निर्माणाधीन महतारी सदन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण किया और भवन के कॉलमों का अपने हाथों से समतलीकरण कर कार्य की मजबूती और पारदर्शिता का संदेश दिया। महतारी सदन ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और सामुदायिक संवाद का केंद्र बनेगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री मुरमुंदा पहुंचे, जहां उन्होंने अटल आवास योजना के तहत निर्मित 226 आवासों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने अटल आवास क्रमांक 226 के हितग्राही श्री तुषार को अपने हाथों से चाबी सौंपी और गृह प्रवेश कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अन्य हितग्राहियों को उनके आवास की चाबियां भी सौंपी तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
सुशासन तिहार का उद्देश्य सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना, जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करना है। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में समाधान शिविर, निरीक्षण दौरे, विकास कार्यों की समीक्षा एवं योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन जैसे विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय का प्रदेश के प्रत्येक गांव में आकस्मिक दौरा, समाधान शिविर में स्वयं की उपस्थिति एवं जनसमस्याओं का समाधान सुशासन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण आयाम है, जिससे आम जनता में सरकार के प्रति विश्वास एवं सहभागिता की भावना और मजबूत हुई है।
60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान जा रहे थे श्रद्धालु
क्रूज दुर्घटना: राहत कार्य में सहयोग करने वालों को सीएम करेंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री ने रोते-बिलखते परिवार को दी ढांढस, कहा- सरकार साथ है
पाकिस्तान में गैस संकट गहराया, गुब्बारों में LPG भरकर खाना बना रहे लोग
पेंशन अधिकार है, बख्शीश नहीं: Supreme Court of India का सख्त रुख
Sonu Sood का सवाल: बरगी क्रूज हादसे पर कब रुकेगा मौत का सिलसिला?
IPL में इतिहास रचने की चाह, राहुल बोले- धोनी से प्रेरणा
Swati Maliwal का बयान: मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग