छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, 20 जिलों में यलो अलर्ट जारी; 21 से 23 मई तक आंधी-बारिश के आसार
रायपुर: प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ समेत कुल 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 21 मई से 23 मई तक पूरे प्रदेश में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर शुरू
मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा, जिसका सीधा असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ेगा। इन हवाओं के कारण जून से सितंबर के बीच प्रदेश में बारिश होती है, जो खेती-किसानी के लिए काफी अहम मानी जाती है।
आंधी-तूफान के साथ तेज हवा की चेतावनी
प्रदेश के कई जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कई जगहों पर बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके चलते लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
क्या इन जिलों में होगी बारिश?
- जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना है: बीजापुर, सुकमा, मोहला-मानपुर, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़
- चेतावनी वाले जिले: कांकेर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बलरामपुर, बस्तर
- जिन जिलों में हल्की बारिश की संभावना है: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली
राजधानी रायपुर का हाल
रायपुर में हल्के बादलों के साथ अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले कुछ दिनों से तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
अगले कुछ दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम
तारीख पूर्वानुमान चेतावनी-
- 19 मई कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- 20 मई को कुछ स्थानों पर बारिश 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान
- 21 मई को कई स्थानों पर बारिश 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान
- 22 मई को कई स्थानों पर बारिश 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान
- 23 मई को कुछ स्थानों पर बारिश 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान 24-25 मई को छिटपुट हल्की बारिश कोई चेतावनी नहीं
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली रक्षा सहयोग मजबूत, सैन्य हार्डवेयर निर्माण पर बनी सहमति
बंगाल में नतीजों से पहले सियासी घमासान, शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
होर्मुज विवाद पर बढ़ा तनाव, Iran पर भरोसा नहीं: United Arab Emirates
ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर Zohran Mamdani, कोहिनूर पर बयान चर्चा में
पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग का आदेश
चुनाव नतीजों के बाद बड़ा एक्शन, Ratna Ghosh पूछताछ के लिए तलब