राजनीतिक समर्थन के बिना मोहम्मद यूनुस ने छोड़ी सरकार चलाने की इच्छा
बांग्लादेश। पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में एक बार फिर से उथल-पुथल मचा है और फिर से सत्ता में फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। देश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस इस्तीफा दे सकते हैं। बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यूनुस ने इस्तीफा देने की इच्छा जताई है।
क्यों इस्तीफा देना चाहते हैं यूनुस?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मोहम्मद यूनुस का कहना है कि उनका राजनीतिक पार्टियों के साथ मिलकर काम करना मुश्किल होता जा रहा है।
इस बीच छात्र नेता और नेशनल सिटिजन पार्टी के प्रमुख नाहिद इस्लाम ने मोहम्मद यूनुस के इस्तीफे की बात को लेकर कहा कि हम सुबह से यह खबर सुन रहे हैं। इसलिए मैं उनसे इस मामले पर चर्चा करने गया था।
नहीं मिल रहा राजनीतिक दलों का समर्थन
नाहिद इस्लाम ने कहा, "मोहम्मद यूनुस इस्तीफे के बारे में सोच रहे हैं और वह बंधक जैसा महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह मौजूदा स्थिति में काम नहीं कर सकते हैं।" उन्होंने कहा कि मोहम्मद यूनुस का कहना है कि जब तक राजनीतिक दल आम सहमति तक नहीं पहुंचते, वह काम नहीं कर पाएंगे।
नाहिद इस्लाम ने कहा कि अगर यूनुस को समर्थन नहीं मिलेगा तो उनका पद पर बने रहने का तर्क नहीं है। अगर राजनीतिक पार्टी चाहती है कि वह अभी इस्तीफा दें तो वह क्यों रुकेंगे, जब उन्हें किसी भी तरह का आश्वासन नहीं मिलेगा।
सेना प्रमुख ने दिया अल्टीमेटम
बता दें, इससे एक दिन पहले बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने मोहम्मद यूनुस को कड़ी चेतावनी देते हुए दिसंबर तक चुनाव कराने का अल्टीमेटम दिया था।
पिछले साल अगस्त में बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के तख्तापलट और भागकर भारत आ जाने के बाद मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का मुखिया बनाया गया था।
DC की लगातार हार पर कोचिंग स्टाफ पर उठे सवाल
Raghav Chadha का बिल पास होता तो दल बदल मुश्किल, जा सकती थी सांसदी
कोहली ने बच्चों से कहा—सपनों से ईमानदार रहो, सफलता खुद मिलेगी
कोहली ने दिया सम्मान, गुरु के कार्यक्रम में शामिल होकर जीता दिल
बेवफाई से टूटकर पति ने पत्नी के सामने उठाया खौफनाक कदम
Imran Khan की आंखों पर संकट? चौथी सर्जरी के बाद कैसी है हालत
उज्जैन यूनिवर्सिटी में दहशत: दीवार पर धमकी भरा मैसेज, संदिग्ध वस्तु बरामद
कोहली को करीब से न देख पाने पर बच्चे का इमोशनल वीडियो वायरल
Manish Sisodia ने भी किया इनकार: जस्टिस स्वर्ण कांता की अदालत में पेश नहीं होंगे