धारदार हथियार से किए गए वार, गौरेला में युवक की लाश मिलने से फैली अफरा-तफरी
गौरेला के खोडरी चौकी क्षेत्र में एक गांव के युवक की खून से सनी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
मामला खोडरी चौकी इलाके का है। जहां पर पुलिस को सूचना मिली कि कठोतिया गांव के उरांव पारा इलाके में रहने वाले चिल्ला राम इक्का का खून से लथपथ शव उसके ही खेत में पड़ा हुआ है। जिसके बाद तत्काल गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शव पर धारदार हथियार से किये गए हमले के चोट के निशान मिले। पुलिस ने जांच शुरू की।
आसपास से मिले साक्ष्य और लोगों के बयान के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है। जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक चिल्ला राम इक्का पास की रहने वाली एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था, उसी दौरान महिला का पति वहां पहुंच गया और अपनी पत्नी को चिल्ला राम के साथ देखने के बाद अपना आपा खो बैठा और धारदार टंगिया और डंडे से चिल्ला राम इक्का पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल गौरेला पुलिस बुधराम सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट