बचपन के दोस्त राजीव गांधी को याद कर रहे अभिनेता कबीर बेदी, बता रहे पुराने किस्से
मुंबई। फिल्म अभिनेता कबीर बेदी और राजीव गांधी बचपन में एक साथ बड़े हुए। वह दोनों बचपन में काफी अच्छे दोस्त रह चुके हैं। दोनों एक-दूसरे के घर भी आया जाया करते थे। कबीर बेदी, राजीव गांधी और उनके भाई संजय के कुछ किस्सों को याद किया है। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में राजीव गांधी ने बचपन के उन दिनों का जिक्र किया जब वह प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के घर जाते थे। कबीर ने बताया कि उनका उस परिवार से काफी अच्छा रिश्ता रहा।
कबीर बेदी ने अपने इंटव्यू में बताया कि वो राजीव गांधी और संजय गांधी के साथ पले बढ़े हैं। वो तीनों का स्कूल भी एक ही था। राजीव उनसे दो साल और संजय उनसे एक साल छोटे थे। तीनों बचपन में एक कमरे में बड़ी सी ट्रेन सेट के साथ खेलते थे। घुड़सवारी की ट्रेनिंग भी उन्होंने साथ मे ही ली थी। कबीर बेदी ने इसे एक बहुत ही प्यारा और करीबी रिश्ता बताया ।उन्होंने बताया कि उनके घर में दुनियाभर से लाए गए खिलौने थे।
कबीर ने ये भी खुलासा किया कि, ‘जब मैं वापस जा रहा था, तो वह कुछ स्ट्रेस में लग रहे थे। मैंने फील किया कि उन्होंने अपने कपड़ों के नीचे बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी और मैं समझ गया कि वे क्यों इतने परेशान थे। मैंने उनसे अपना ध्यान रखने के लिए भी कहा और अगली बात जो मैंने देखी वह यह थी कि उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया था। ये मेरे लिए बहुत बड़ा सदमा था। मेरे मन में उनके और संजय के लिए बहुत सम्मान था। अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने बताया कि जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने तो कबीर बेदी उनसे मिलने गए। उस दौरान वहां कई बड़े और भी नेता आए हुए थे। लेकिन राजीव ने उन्हें देखते ही आने को कह दिया। उन्होंने मुझे पीएम हाउस का बड़ा सा हिस्सा दिखाते हुए मुस्कुराकर कहा था कि, ‘कहां फंस गया हू यार! इतना ही नहीं कबीर ने उन्हें ये भी कहा कि वह सीरियस हो जाए।
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव, हवाई हमले में 75 घायल
चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं होगा: केंद्र ने अफवाहों पर लगाया ब्रेक
भारतीय जनता पार्टी पर दागी उम्मीदवारों का आरोप, तृणमूल कांग्रेस ने उतारे करोड़पति चेहरे
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: राजा हिरदेशाह की गाथा अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को जमानत, जांच पर उठे सवाल