पूजा का स्वर्णिम कारनामा: एक सप्ताह में 4 अंतरराष्ट्रीय पदक जीत भारत का नाम रोशन किया
CG News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और भारतीय रेलवे का नाम एक बार फिर उत्कृष्ट एथलीट एवं बिलासपुर रेल मंडल में कार्यरत महिला खिलाड़ी पूजा ने स्वर्ण पदक जीतकर रोशन किया। ताइवान ओपन एथलेटिक्स मीट 2025 में महिलाओं की 1500 मीटर एवं 800 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन कर 2 स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह पूजा की लगातार चौथी अंतरराष्ट्रीय पदक विजय है।
पिछले एक सप्ताह में पूजा ने चार अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर भारतीय खेल जगत में इतिहास रच दिया। उन्होंने 2 स्वर्ण पदक ताइवान ओपन एथलेटिक्स मीट (1500 मीटर एवं 800 मीटर), 1 रजत पदक एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 (1500 मीटर), 1 कांस्य पदक एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 (800 मीटर) जीता है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जीएम तरुण प्रकाश ने पूजा को बधाई देते हुए इसे रेलवे के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि रेलवे हमेशा खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण और सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के एथलेटिक्स कोच श्रीकांत पाढ़ी ने पूजा की सफलता को कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया।
शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन
भारत की नई पीढ़ी की मिसाइल ‘अग्नि-6’ को लेकर तैयारियां पूरी
एमपी किसानों के लिए बड़ी सौगात: लॉन्च हुआ सीएम किसान हेल्पलाइन और डैशबोर्ड
सम्राट चौधरी का 'रुद्र' रूप: अपराधियों की फोटो पर टंगवा दो माला, DM-SP को मिला 'स्पेशल एनकाउंटर' सिग्नल!
बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव
भीषण गर्मी में लंबी क्लासेस से छात्र परेशान
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
कांग्रेस का तीखा हमला: ‘पीएम मोदी के लिए जातीय जनगणना बना गले की हड्डी, टालने के लिए ढूंढ रहे बहाने’
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य