मुंबई जा रही कंटेनर शिप में विस्फोट, लापता हुए क्रू मेंबर्स की तलाश तेज
केरल के तट पर एक दुर्घटना हुई. कोलंबो से न्हावा शेवा की ओर जा रहे कंटेनर जहाज MV WAN HAI 503 में समुद्र में एक बड़ा धमाका हुआ है. जहाज के अंडर डेक (निचले हिस्से) में यह विस्फोट कोच्चि से लगभग 315 किलोमीटर पश्चिम में हुआ. हादसे के बाद से जहाज के 4 क्रू सदस्य लापता हैं, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं. जहाज पर कुल 22 क्रू मेंबर्स सवार थे. जहाज पर कंटेनर लदे हुए हैं.
क्रू मेंबर्स को बचाने के प्रयास जारी हैं. बताया जा रहा है कि जहाज पर रखे 50 कंटेनर समुद्र में गिर गए. जहाज पर 600 से ज्यादा कंटेनर रखे हुए हैं. नौसेना और तटरक्षक जहाज घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. वहीं, धमाके की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन आशंका है कि यह किसी कंटेनर के अंदर से धमाका हुआ हो.
भारतीय नौसेना पीआरओ ने कहा, ‘कोझिकोड के बेपोर तट पर एक मालवाहक जहाज में विस्फोट हुआ है. यह जहाज सिंगापुर का झंडा लगा कंटेनर जहाज है, जिसकी लंबाई 270 मीटर और ड्राफ्ट 12.5 मीटर है. यह जहाज 7 जून को कोलंबो से एनपीसी मुंबई के साथ 10 जून को रवाना हुआ था.’
रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया शुरू
इधर, भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है. कोस्ट गार्ड की डोर्नियर विमान (CGDO) को मौके का जायजा लेने भेजा गया है. इसके साथ ही तीन तटरक्षक पोतों ICGS राजदूत (न्यू मैंगलोर से), ICGS अर्नवेष (कोच्चि से), ICGS सचेत (अगट्टी से) को भी तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया है.
जहाज पर बचे क्रू मेंबर सुरक्षित
तटरक्षक बल ने कहा है कि लापता लोगों की तलाश और घायलों को प्राथमिक उपचार देने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है. जहाज पर बाकी बचे क्रू मेंबर्स फिलहाल सुरक्षित बताए जा रहे हैं. तटरक्षक बल स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. राहत पोत और विमान घटनास्थल पर भेज दिए गए हैं. सभी संभव सहायता प्रदान की जा रही है.
शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन
भारत की नई पीढ़ी की मिसाइल ‘अग्नि-6’ को लेकर तैयारियां पूरी
एमपी किसानों के लिए बड़ी सौगात: लॉन्च हुआ सीएम किसान हेल्पलाइन और डैशबोर्ड
सम्राट चौधरी का 'रुद्र' रूप: अपराधियों की फोटो पर टंगवा दो माला, DM-SP को मिला 'स्पेशल एनकाउंटर' सिग्नल!
बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव
भीषण गर्मी में लंबी क्लासेस से छात्र परेशान
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
कांग्रेस का तीखा हमला: ‘पीएम मोदी के लिए जातीय जनगणना बना गले की हड्डी, टालने के लिए ढूंढ रहे बहाने’
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य