"इस हफ्ते OTT पर छाई रही साउथ की थ्रिलर फिल्म, 2.5 घंटे का सस्पेंस से भरा सफर"
नई दिल्ली। साइको किलर को लेकर समय-समय पर सिनेमा जगत में ढेर सारी मूवीज और वेब सीरीज को बनाया जा चुका है। इस कड़ी में आज हम आपको साउथ सिनेमा की एक ऐसी साइको किलर थ्रिलर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी 2 घंटे 27 मिनट की कहानी में हद से ज्यादा रोमांच और सस्पेंस भरा हुआ है।
ओटीटी पर ये मस्ट वॉच फिल्म के तौर पर खूब देखी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां किस मूवी के बारे में बात की जा रही है और कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये मौजूद है।
साउथ की बेस्ट साइको किलर मूवी
इस फिल्म में एक ऐसे साइको किलर की कहानी को दिखाया गया है, जो उन लड़कियों को किडनैप करता है, जिनकी शादी होने वाली होती है और फिर उनके साथ गलत काम करते मौत के घाट उतार देता है। इसके बाद सूबे की पुलिस अलर्ट मोड पर आ जाती है और इस साइको किलर को पकड़ने के लिए प्लान बनाती है।
लेकिन ये किलर काफी चतुर भी है और बार-बार पुलिस को चकमा देता है। पूरी स्टेट की पुलिस से 10 गुना तेज खूनी का दिमाग चलता है, जो फिल्म के रोमांच को बढ़ाता है। बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर ये साइको किलर शादीशुदा लड़कियों को ही क्यों टारगेट करता है।
फोटो क्रेडिट- एक्स
उसके बारे में जानने के लिए आपको अहा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद तेलुगु भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म ऑपरेशन रावन को देखना पड़ेगा। हालांकि, यूट्यूब पर भी आपको फ्री में ये मूवी आसानी से देखने को मिल जाएगी। कुल मिलाकर कहा जाए तो ऑपरेशन रावण सिनेमा जगत की सबसे बेहतरीन साइको किलर फिल्मों में से एक है और ये ओटीटी पर मस्ट वॉच मानी जाती है।
आईएमडीबी में भी टॉपर
किसी भी फिल्म की सफलता का अंदाजा आप उसकी आईएमडीबी रेटिंग के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ऑपरेशन रावण में 7.7/10 की बंपर रेटिंग भी मिली है। इस मूवी में रक्षित अटलुरी, संगीताथना विपिन, रघु कुंचे, राधिका सरथकुमार और चरण जैसे कई साउथ फिल्म कलाकारों ने अहम भूमिकाओं को अदा किया है।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी
अफवाह से फैली सनसनी: विजय के हारने की खबर पर फैन ने किया आत्मघाती कदम