Shubman Gill का नया बल्ला देख आगबबूला हुए फैंस
नई दिल्ली। भारतीय टीम के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के बल्ले ने फैंस को गुस्सा दिला दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से पहले गिल ने फोटोशूट के दौरान अपना बल्ला दिखाया, जिसमें एमआरएफ के स्टीकर के साथ प्रिंस लिखा हुआ नजर आया।
बता दें कि क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के कारण शुभमन गिल को 'प्रिंस' नाम मिला और अब उनके बल्ले पर भी यही लिखा हुआ नजर आया। क्रिकेट फैंस को यह रास नहीं आया कि गिल के बल्ले पर प्रिंस का टैग क्यों लगा है। यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि शुभमन गिल या फिर एमआरएफ में से किसने 'प्रिंस' का स्टीकर लगाया है।
सचिन-कोहली ने नहीं किया उपयोग
बहरहाल, क्रिकेट फैंस ने शुभमन गिल को जमकर लताड़ लगाई और महान बल्लेबाजों सचिन तेंदुलकर व विराट कोहली की याद दिलाई, जिन्होंने क्रिकेट जगत में नाम पाने के बावजूद इसका उपयोग बल्ले पर नहीं किया। सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान माना गया जबकि विराट कोहली को किंग की उपाधि मिली।
बता दें कि एमआरएफ का स्टीकर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, स्टीव वॉ, ब्रायन लारा और एबी डीविलियर्स के बल्ले पर भी दिख चुका है, लेकिन किसी ने भी बल्ले पर क्रिकेट जगत से मिले नाम का उपयोग नहीं किया। गिल ने ऐसा करके आफत मोल ली।
शुभमन गिल ने बढ़ाया हौसला
बता दें कि शुभमन गिल ने बेकनहम में भारतीय टीम के अभ्यास सत्र से पहले एक भाषण देकर टीम की हौसलाअफजाई की। गिल ने खिलाड़ियों से कहा कि अपने खेल को खोजो और हर गेंद को मंशा के साथ खेलो।
उन्होंने कहा, 'चलिए हर नेट सेशन को कीमती बनाते हैं। हम उसी तरह तैयारी करेंगे कि मैच में खेल रहे हो। क्रीज पर जाकर समय बिताना सबकुछ नहीं। चलिए कोशिश करते हैं कि अपने खेल को खोजे, जब हम पर दबाव आएगा तो कैसे खेलना है। दबाव गेंदबाज या बल्लेबाज किसी पर भी आ सकता है। और चलिए प्रत्येक अभ्यास मैच व हर नेट सत्र को कीमती बनाते हैं। हर गेंद को मंशा के साथ खेलेंगे।'
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी
अफवाह से फैली सनसनी: विजय के हारने की खबर पर फैन ने किया आत्मघाती कदम