बिहार चुनाव में चिराग पासवान की एंट्री की चर्चा, असली खेल कुछ और!
आमिर खान अपनी फिल्म दंगल में बेटी को कुश्ती की एक अहम बात समझाते हैं। वो ये कि दांव दिखाना कुछ और है और चलना कुछ और। लेकिन बिहार की पॉलिटिक्स में बिल्कुल यही हो रहा है। दांव दिखाया कुछ और जा रहा है लेकिन चला कुछ और। जब चिराग पासवान के जीजा और जमुई सांसद अरुण भारती ने ये कहा कि चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लड़ सकते हैं तो बिहार की सियासत में खलबली मच गई।
दांव दिखाना कुछ और है, चलना कुछ और
चिराग ने खुद भी कहा कि अगर पार्टी चाहती है तो वो बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लड़ सकते हैं। इतनी सी खबर विरोधी खेमे तो क्या JDU में भी आग लगाने के लिए काफी थी। क्योंकि JDU सांसद और मंत्री ललन सिंह ने 2022 में खुद कहा था कि JDU को नीचे गिराने के लिए चिराग मॉडल का इस्तेमाल किया गया। ऐसे में चिराग का विधानसभा चुनाव 2025 लड़ने का ऐलान जैसा बयान भी खलबली मचाने के लिए काफी था।
चिराग के बयान के बाद छिड़ गई नई बहस
इसके बाद तो बिहार में यहां तक बहस छिड़ गई, सवाल जवाब तक होने लगे कि चिराग बिहार की किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। सवाल ये भी उठे कि केंद्रीय मंत्रियों को राज्य के चुनाव में उतारना तो बीजेपी की रणनीति थी, इसे लोजपा रामविलास ने अपनी टेक्निक क्यों और किसलिए बनाया? बात तो चिराग पासवान के बिहार के डेप्युटी सीएम यानी उपमुख्यमंत्री पद तक की होने लगी है। लेकिन क्या ये सब कुछ वैसा ही है, जैसा दिख और बताया जा रहा है?
NBT बिहार ने हर खबर में आपको रखा है आगे
NBT आपको हमेशा हर खबर में आगे रखता आया है। चाहे वो बिहार में 2022 और 2024 में बिहार में सत्ता पलट की खबर हो या फिर उपेंद्र कुशवाहा की नई पार्टी बनाने की। ये सारी खबरें हमने आपको उनके घटने से एक महीने पहले ही दे दी थी। अब इस खबर को लेकर हमारे मन में भी कई सवाल थे। लिहाजा NBT संवाददाता ने फिर से अपने सूत्रों का रूख किया। उसके बाद जो जानकारी मिली वो चौंकाने वाली थी।
चिराग विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे- सूत्र
NBT संवाददाता ने जब अपने सूत्र को फोन लगाया तो एक से एक बड़ी जानकारी उभर कर सामने आई। हमारे विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि चिराग पासवान का फिलहाल बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का कोई इरादा ही नहीं है। जब हमने पूछा कि फिर ये बात वो क्यों कह रहे हैं तो पता चला कि इसके पीछे 28 से 35 वाला फंडा काम कर रहा है। ये भी बड़ी खबर थी।
चिराग को बीजेपी ने 28 सीटें तक देने का मन बनाया- सूत्र
हमारे विश्वसनीय सूत्र ने हमें जानकारी दी कि बीजेपी चिराग को बिहार विधानसभा चुनाव में 28 सीटें तक देने की सोच रही है। लेकिन चिराग पासवान चाहते हैं कि इन सीटों को किसी तरह, किसी भी दांव से (जैसा कि हमने पहली लाइन में ही लिखा) 35 तक ले जाया जाए। चिराग का विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कहना उसी दांव का हिस्सा है। इसी को सियासत में प्रेशर पॉलिटिक्स भी कहा जाता है। लेकिन हमारे सूत्र ने ये भी बताया कि अगर बातें चिराग के मनमुताबिक नहीं हुईं तो वो जो दांव दिखा रहे हैं वो चल भी सकते हैं, यानी तब वो सच में बिहार विधानसभा चुनाव में ताल ठोक देंगे।
Subrahmanyam Jaishankar का फोकस: आर्थिक रिश्तों को नई रफ्तार
Bharatiya Janata Party की सरकार गठन तैयारी तेज, Amit Shah बंगाल के पर्यवेक्षक
RCB से जुड़ी यादों में डूबे Virat Kohli, बोले- ये परिवार जैसा साथ था
KL Rahul ने पिता बनने के बाद साझा किए भावुक अनुभव
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी
कृषि क्रांति की ओर बढ़ता जशपुर : किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रमण
वित्तमंत्री ओपी चौधरी का किया गया आत्मीय स्वागत
सुशासन तिहार की शुरुआत : जनभागीदारी से स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण को मिला बढ़ावा
रोहित जैन बने नए डिप्टी गवर्नर, RBI में अहम नियुक्ति
सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ