मोगरे की खुशबू से महाकाल मंदिर परिसर हुआ सुवासित, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
महाकालेश्वर मंदिर का आज 230 किलो मोगरे के फूलों से शृंगार करवाया गया। मंदिर में की गई मोगरे की आकर्षक सजावट को देखकर यहां पहुंचे श्रद्धालु बेहद खुश नजर आए और यह समझ नहीं पाए कि आखिर आज ऐसा कौन सा विशेष पर्व है, जब बाबा महाकाल का दरबार मोगरे की महक से सुगंधित हो रहा है।
मोगरे से हुआ श्रृंगार
विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में रोजाना लाखों श्रद्धालुओं आते हैं। कई भक्त भगवान महाकाल से मनोकामना मांगते हैं। आज भी जयपुर से आए शेखर अग्रवाल द्वारा महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह से लेकर नंदी मंडपम तक मोगरे के फूलों से आकर्षक सजावट की गईं। श्रद्धालु शेखर अग्रवाल ने बताया कि वह बाबा महाकाल का दरबार पिछले 13 साल से ऐसे ही सजाते हुए आ रहे हैं। यह उनका 13वां साल है। आज बाबा महाकाल का मनमोहक शृंगार किया गया।
मोगरे से हुआ श्रृंगार
उन्होंने कहा कि वह हर साल बाबा का इसी तरह से शृंगार कराते रहें, यही प्रार्थना करते हैं। महाकाल मंदिर के पुजारी आकाश पुजारी ने बताया कि महाकाल भगवान कैलाशवासी हैं। उन्हें शीतलता बहुत प्रिय है, इसलिए जयपुर से आए श्रद्धालु ने भगवान का विशेष शृंगार किया। फूलों की महक से आज महाकाल मंदिर की दूर-दूर तक खुशबू फैली, जिससे भक्त निहाल हो गए। याद रहे की श्रद्धालु अपनी तरह-तरह की मन्नतों को लेकर महाकालेश्वर मंदिर आते हैं। मनोकामना पूरी होने के बाद भक्त बाबा को बोली गई वस्तुएं भेंट करते हैं। भक्त कभी बाबा के लिए चांदी का मुकुट लेकर आते हैं, तो कभी सोने के आभूषणों से उनका शृंगार करते हैं।
मोहन कैबिनेट की आज अहम बैठक, किसानों से जुड़े बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
बंगाल में 9 मई को नए CM का शपथ ग्रहण, BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा ऐलान
15 साल की मेहनत के बाद पूरा हुआ रघु शर्मा का सपना
“मुझे कॉल करो!” – IShowSpeed ने Virat Kohli को दिया चैलेंज
Mumbai Indians ने Lucknow Super Giants को हराया, लेकिन अंक तालिका में नहीं मिला बड़ा फायदा
छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए सुनहरा मौका, 3 देशों में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप
दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा, 57 मोबाइल यूनिट का कमाल
ऑनलाइन आवेदन में सर्वर बाधा से परेशान बोर्ड परीक्षार्थी
मोदी-शाह की मौजूदगी में बिहार कैबिनेट विस्तार, गांधी मैदान रचेगा इतिहास
ग्रामीण इलाकों में ऑनलाइन सट्टे का जाल, IPL मैच पर दांव लगवाते 4 गिरफ्तार