महिला काव्य मंच की गोष्ठी
नागपुर। महिला काव्य मंच की नागपुर ईकाई द्वारा पर्यावरण पर आधारित काव्य गोष्ठी गूगल मीट पर सम्पन्न हुई। संस्थापक आदरणीय नरेश नाज़ जी के सानिध्य में मुख्य अतिथि डाॅ.अलका अग्रवाल सिगतिया ,मकाम अध्यक्ष ,महाराष्ट्र मुंबई से तथा विशिष्ट अतिथि पुष्पा कुमारी पुष्प मकाम उपाध्यक्ष महाराष्ट्र पुणे से जुड़ी थीं। कार्यक्रम का संयोजन संचालन महाराष्ट्र मकाम उपाध्यक्ष रीमा दीवान चड्ढा ने किया जो कार्यक्रम की अध्यक्ष भी थीं । नागपुर मकाम शाखा की अध्यक्ष शगुफ्ता यास्मीन काज़ी ने आभार प्रदर्शन किया ।
सर्वप्रथम आभा आसुदानी ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की । पुणे मकाम की अध्यक्ष सुरभि सिंह ने अतिथि कवयित्री के रूप में अपनी कविता सुनायी। नागपुर की विदुषी कवयित्रियों में सुधा राठौर ,हेमलता मिश्र मानवी ,नीरजा ठाकुर , मधु पटोदिया , आराधना शर्मा , विशाखा खंडेलवाल , रेशम मदान ,उमा हरगण , चैताली मदान , सुरेखा खरे सिद्धि , अर्चना धोटे तथा जिगिशा शाह ने पर्यावरण पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं । फलों के बीज रोपने ,नये पौधे लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी उपाय करने पर सखियों ने एक स्वर में बल दिया ।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी
अफवाह से फैली सनसनी: विजय के हारने की खबर पर फैन ने किया आत्मघाती कदम