अमीर बनने के लिए लड़की ने 8 बॉयफ्रेंड बनाए....लेकिन 9वें बॉयफ्रेंड ने जेल पहुंचा दिया
बीजिंग। चीन में 24 साल की एक लड़की (यिन शुए) ने अमीर बनने के लिए 8 प्रेमी बनाए। गरीब होने के कारण यिन शुए ने 5 साल में 10 करोड़ रुपए कमाकर अमीर बनने की योजना बनाई। इसके लिए लड़की ने खूबसूरती को हथियार बनाया। सबसे पहले नौकरी छोड़कर सारी जमा-पूंजी खूबसूरत दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी पर लगा दी।
इसके बाद शुए ने फिटनेस रूटीन, अच्छी ड्रेसिंग स्टाइल सीखकर सोशल मीडिया पर अमीर लोगों को टारगेट करना शुरू किया। यिन बॉयफ्रेंड्स के घर रुकने के बहाने मौका पाकर डिजाइनर बेल्ट, महंगे सोफे, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान चुरा लेती थी। फिर सभी सामानों को ऑनलाइन सेकेंड-हैंड प्लेटफॉर्म्स पर बेच देती थी। इससे महज कुछ महीनों में 8 अमीर लोगों से 2 लाख युआन (करीब 22 लाख रुपए) की चोरी की।
नौवें बॉयफ्रेंड को फंसाने के चक्कर में पकड़ी गई यिन की चालाकी नौवें बॉयफ्रेंड के घर पकड़ी गई। वेलेंटाइन डे पर बॉयफ्रेंड का घर लूटते वक्त यिन कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद बॉयफ्रेंड ने पुलिस को बुलाकर यिन को अरेस्ट करवा दिया। पुलिस के सामने यिन ने अपना अपराध कबूल कर लिया, जिसके बाद सच्चाई बाहर आई।
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी
अफवाह से फैली सनसनी: विजय के हारने की खबर पर फैन ने किया आत्मघाती कदम
जापान में भीषण आग पर 11 दिन बाद काबू, राहत की सांस
असम में BJP की आंधी, तमिलनाडु में TVK का धमाका, बंगाल में ‘खेला’