विवाहिता को बेल्ट से पीटकर घर से निकाला, ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पत्नी की अमानवीय प्रताड़ना और बेल्ट से पीटने के आरोप पर कोतवाली देहात पुलिस ने ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज किया है। घटना कोतवाली देहात थाना के वैजापुर गांव का है।
जहां 2019 में धनपतगंज थाना क्षेत्र के लालू पांडेय का पुरवा मजरे जज्जौर गांव में युवक की शादी हुई थी। देहात कोतवाल अखंड देव मिश्रा बोले, सास, ससुर, ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है।
भदैंया में दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है। कोतवाली देहात थाना के बैजापुर निवासी मंजुला की शादी 21 अप्रैल 2019 को धनपतगंज थाना के लालू पाण्डेय का पुरवा मजरे जज्जौर निवासी पवन कुमार से हुई थी।
शादी में परिवार ने 51 हजार रुपये नकद और एक बाइक दी थी। तथा अन्य सामान देकर बेटी को विदा किया था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष इतने दहेज से संतुष्ट नहीं था। पति पवन कुमार, सास सुषमा देवी और ननद मोनिका, ननद खुशबू व ननद कोमल मिलकर मंजुला को आए दिन प्रताड़ित करते थे।
वे उसे खाने-पीने की चीजें भी नहीं देते थे और विवाद करते थे। एक बार पवन ने मंजुला से 50 हजार रुपये की मांग की। तो मंजुला के पिता ने उसके खाते में 15 हजार रुपये डाल दिये थे। इस राशि को ससुर राम मिलन ने ले लिया था।
आरोप है, इसके बाद मंजुला का पति पवन शराब पीकर मंजुला को बेल्ट से मारता था। एक बार मारपीट में उसकी आंख में भी गंभीर चोट भी आई थी। मंजुला के एक बच्चे की डिलिवरी का खर्च भी उसके पिता से मांगा गया। जिसके बाद 12 दिसंबर 2024 को ससुराल वालों ने मंजुला को घर से निकाल दिया।
पति ने धमकी दी कि अगर वह वापस आई तो उसकी हत्या कर दिया जाऐगा। वह दूसरी शादी करने की भी धमकी दे रहा है।
पीड़िता के पिता ने कई बार पति व ससुरालीजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ससुराल पक्ष नहीं माना, जिसके बाद मंजुला ने कोतवाली देहात थाने में नामजद तहरीर दी तो मुकदमा दर्ज किया गया है। देहात कोतवाल अखंडदेव मिश्रा ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
ओंकारेश्वर में अनोखी पहल, आटे के दीपकों से दीपदान
PSL ट्रॉफी के बाद बाबर का बयान, तीनों फॉर्मेट पर साफ किया रुख
डॉक्टर की सलाह: अस्थमा फैमिली हिस्ट्री में हो तो बच्चों का रखें खास ख्याल
एम. के. स्टालिन पर मनोज तिवारी का हमला, बोले- सनातन विरोधियों को जनता ने नकारा
‘कोई पहले जाता है, कोई बाद में…’—सलमान खान का भावुक संदेश
अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, लॉन्च किया दुनिया का पहला ‘ऑप्टोसार’ सैटेलाइट
काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी का दावा- हम ही जीतेंगे, बाहर लगे नारे
IPL 2026 में RCB को झटका, सॉल्ट के बाहर होने की आशंका
चुनावी नतीजों से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला
सात रचनाकारों को मिला बिरवा सम्मान 2026