सोनम और राज 13 दिन की न्यायिक हिरासत में, शिलांग पुलिस ने नहीं मांगी रिमांड
इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आज शनिवार को शिलांग पुलिस ने 2 दिन की रिमांड पूरी हो जाने के बाद आरोपी सोनम और उसके प्रेमी राज रघुवंशी को मेघालय कोर्ट में पेश किया. जहां से कोर्ट ने उन्हें 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं, दूसरी ओर इंदौर में शिलांग पुलिस किस तरह की जांच पड़ताल कर रही है, इसका अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है.
रिमांड खत्म, कोर्ट में पेश राज और सोनम
ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस लगातार इंदौर में रहकर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है. पूरे घटनाक्रम में शिलांग पुलिस ने पिछले दिनों हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनम और राज कुशवाहा का दो दिनों का रिमांड लिया था. शनिवार को शिलांग पुलिस ने रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें मेघालय कोर्ट में ही पेश किया, जहां से उन्हें 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
सोनम के बैग की तलाश में शिलांग पुलिस
शिलांग पुलिस पिछले काफी दिनों से इंदौर में जांच पड़ताल कर रही है. सोनम जिस बैग को लेकर इंदौर पहुंची थी, शिलांग पुलिस उस बैग की तलाश में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि सोनम ने राज कुशवाहा को पांच लाख रुपए पिस्टल खरीदने के लिए दिए थे. इसकी जानकारी शिलांग पुलिस को लगी है. अपने पति राजा रघुवंशी को किस तरह से मारना है उसकी प्लानिंग सोनम ने पहले से ही कर ली थी.
तीसरी बार में हत्या करने में सफल हुए आरोपी
सोनम ने पहले प्लान पिस्टल से गोली मारकर हत्या की घटना को अंजाम देने का बनाया था, जो फेल हो गया. दूसरा प्लान उसने बनाया था की सेल्फी लेते हुए उसे नीचे खाई में धक्का दे दिया जाएगा, लेकिन वह प्लान भी फेल हो गया. तीसरा प्लान आरोपियों ने बनाया की दाव (एक तरह का हथियार) से हमला कर उसकी हत्या कर दी जाएगी, जिसमें वह सफल भी हो गए.
चिल्ला-चिल्लाकर बोली सोनम, इसे मार डालो
जब आरोपियों ने हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया दिया था, उस समय सोनम भी वहीं पर मौजूद होकर पूरा घटनाक्रम देख रही थी और चिल्ला चिल्लाकर कह रही थी कि इसे मार डालो. इसके बाद सभी आरोपी वहां से निकले और राजा के पर्स से पैसे निकाले, साथ ही सोने की चेन अंगूठी भी निकाल ली. वहां से सोनम आरोपियों के साथ भागकर इंदौर आ गई.
शिलांग पुलिस ने बयान लेने ब्लागर को बुलाया
फिलहाल शिलांग पुलिस इंदौर में अभी तक 20 से अधिक लोगों के बयान ले चुकी है, लेकिन सोनम जो बैग लेकर इंदौर तक पहुंची थी वह अभी भी गायब है और उसी की तलाश शिलांग पुलिस कर रही है. यह भी बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के देव सिंह नामक ब्लॉगर के द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किए गए थे, जिसमें सोनम और आरोपी एक पहाड़ी पर जाते हुए नजर आ रहे थे. उस ब्लॉगर को भी शिलांग पुलिस ने पत्र लिखकर दोनों वीडियो के बारे में बयान देने के लिए बुलाया है.
रिमांड न लेने पर राजा के भाई ने जताया ऐतराज
अतिरिक्त लोक अभियोजक टी चंदा ने बताया कि, ''शनिवार को सोनम और राज की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें शिलांग कोर्ट में पेश किया गया. जहा शिलांग पुलिस ने आरोपियों की किसी तरह की कोई रिमांड नहीं मांगी जिसके चलते शिलांग कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है." वहीं राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने रिमांड नहीं मांगने पर ऐतराज जताया है. उनका कहना था कि इतना हाई प्रोफाइल मामला होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों का रिमांड क्यों नहीं मांगा.
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल