लखीमपुर में अनोखा मामला: गैस पर रोटी बनी तकरार की जड़, समझाइश से बनी बात
पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में प्रभारी उपनिरीक्षक सुनीता कुशवाहा व काउंसलरों के प्रयास से 11 बिछड़े दंपतियों को फिर से साथ जीवन बिताने के लिए विदा कराया गया। यह कार्य पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन में किया गया। केन्द्र में प्रथम व तृतीय शनिवार को काउंसलिंग की जाती है। कुल 22 पारिवारिक मामलों की सुनवाई की गई। इनमें घरेलू हिंसा, दहेज, अलगाव व मनमुटाव से जुड़े विवाद शामिल थे।
एक रोचक मामले में पत्नी ने शर्त रखी कि वह चूल्हे पर नहीं, केवल गैस पर ही खाना बनाएगी। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। काउंसलिंग के दौरान पति ने पत्नी की बात मान ली, जिससे दोनों में सुलह हो गई और पत्नी को ससुराल विदा किया गया।
काउंसलर नीति गुप्ता, कय्यूम जरवानी, निकिता राठौर, मुद्रिका चौहान व मेहा सिंह की टीम ने मामलों में समझौता कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 06 प्रकरण न्यायालय में लंबित हैं और पांच मामलों में निर्णय के लिए समय दिया गया है।
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं