तालाब में मछली पकड़ने गए तीन बच्चे डूबे, एक की मौत
सिंगरौली। सिंगरौली जिले के जयंत क्षेत्र में बारिश के मौसम में तालाब में मछली पकड़ने गए तीन बच्चे शुक्रवार को पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने दो बच्चों को समय रहते बाहर निकाल लिया, लेकिन एक की डूबने से मौत हो गई। यह दुखद हादसा जयंत चौकी अंतर्गत जैतपुर श्मशान घाट के पास स्थित एक नाले में हुई। जैतपुर निवासी तीन बच्चे रवि साकेत (पिता राजेंद्र साकेत), रोहित साकेत (पिता सुरेंद्र साकेत) और अंशु साकेत (पिता बृजेंद्र साकेत) मछली पकड़ने के दौरान पानी के तेज बहाव में नाले में गिर गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए रवि और रोहित साकेत को बाहर निकाल लिया, लेकिन अंशु पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अंशु की तलाश शुरू की।
सर्च ऑपरेशन में जेसीबी मशीन से झाड़ियों की सफाई की गई और पुलिस बल, एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से तालाब में तलाशी अभियान चलाया गया। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब 4 बजे अंशु का शव बरामद किया गया। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सात वर्षीय मासूम अंशु की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ममता बनर्जी का बड़ा दावा—इस बार भी TMC की ही सरकार बनेगी!
सिद्ध नाथ का कार्यकाल 6 माह बढ़ा, गृह मंत्री का बड़ा बयान
सागर रबारी का इस्तीफा, गुजरात में AAP को बड़ा झटका
Dindori के चंद्रागढ़ बालक आश्रम में फिर बड़ी लापरवाही
West Central Railway Employees Union के महामंत्री मुकेश गालव ने की सौजन्य भेंट
भारत-न्यूजीलैंड FTA साइन, 100% भारतीय निर्यात अब टैक्स-फ्री
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
बिलासपुर के 8 साल के अद्विक ने किया बड़ा कमाल
आज़ादी के 78 साल बाद गांव में पहली बार आई बिजली