बस्तर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बस ने ट्रक को मारी टक्कर
बस्तर जिले के बस्तर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक यात्री बस और खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के वक्त बस का चालक बुरी तरह से वाहन में ही फंस गया। कई यात्री घायल हुए। हादसे की सूचना मिलते ही बस्तर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का अस्पताल ले जाया गया। ताजा अपडेट है कि बस्तर थाना प्रभारी ने बताया कि इस सड़क हादसे में बस चालक सतेंद्र सिंह 35 वर्ष निवासी दुर्ग व हेल्पर पुष्पा 20 वर्ष निवासी बीजापुर की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, रायपुर से मनीष ट्रेवल्स की बस करीब 30 से अधिक यात्रियों को लेकर रात करीब 10 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए निकली। सोमवार की सुबह करीब चार बजे जैसे ही बस बस्तर जिले में पहुंची कि सड़क किनारे स्थित माजीसा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। घटना के दौरान बस में सवार अधिकतर यात्री सो रहे थे। अचानक से हुए इस हादसे में बस में सो रहे यात्रियों को भी बड़ा झटका लगा। वही ऐसा माना जा रहा है कि चालक को शायद नींद झपकी आने के कारण हादसा हुआ हो।
घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही बचाव टीम घायलों को निकालने में जुट गई। वहीं, बस चालक बुरी तरह से बस में फंसे होने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने बस चालक को निकालने के लिए कटर मशीन का भी उपयोग किया। कटर मशीन से बस के पार्ट को काटकर चालक को बाहर निकाला गया है। फिलहाल घायलों की स्थिति ठीक बताई जा रही है।
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव, हवाई हमले में 75 घायल
चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं होगा: केंद्र ने अफवाहों पर लगाया ब्रेक
भारतीय जनता पार्टी पर दागी उम्मीदवारों का आरोप, तृणमूल कांग्रेस ने उतारे करोड़पति चेहरे
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: राजा हिरदेशाह की गाथा अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को जमानत, जांच पर उठे सवाल