कैंसर को कहे 'ना'! पेट की सफाई से लेकर कोशिकाओं को करेगा मजबूत, जानिए ये फल
नई दिल्ली। कीवी एक छोटा, हरा और रसीला फल है, लेकिन इसके फायदे बहुत बड़े हैं। ये न सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। अगर आप रोजाना दो कीवी खाते हैं, तो आपके पेट की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। ये कहना है डॉ. त्रिशा पसरीचा का, जो अमेरिका के बोस्टन शहर में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट हैं। डॉ. ने अपने मरीजों को हर दिन दो कीवी खाने की सलाह देती हैं। उनका कहना (ref.) है कि कीवी खाने से न केवल पाचन सुधरता है, बल्कि शरीर को जरूरी विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट्स भी मिलते हैं। आपको हैरानी होगी कि यह छोटा सा फल कैंसर के जोखिम को कम करने में भी सहायक है।
कीवी फल क्यों है खास?
एक कीवी में करीब 8 ग्राम फाइबर होता है, जो कब्ज से राहत देता है और टॉयलेट जाना आसान बनाता है। इसमें एक खास एंजाइम 'एक्टिनिडिन' होता है, जो खाने में मौजूद प्रोटीन को जल्दी पचाने में मदद करता है। यह एंजाइम इतना असरदार है कि इसका इस्तेमाल मांस को नरम करने के लिए भी किया जाता है।
क्या कहती है रिसर्च?
2022 में न्यूजीलैंड, इटली और जापान के वैज्ञानिकों ने एक स्टडी (ref.) में पाया कि हर दिन 2 कीवी खाने से लोगों का टॉयलेट सही टाइम पर और आसानी से होने लगा। पेट दर्द, गैस और टॉयलेट में जोर लगाने यानी कब्ज जैसी दिक्कतें कम हो गईं।
पेट साफ करने में सहायक
डॉ। पसरीचा मानती हैं कि कीवी, सूखा आलूबुखारा और फाइबर सप्लीमेंट्स से ज्यादा असरदार साबित हुआ है। कीवी में मौजूद फाइबर मल को मुलायम बनाता है, जिससे टॉयलेट करना आसान हो जाता है। यह पेट साफ करने में भी मदद करता है।
कैंसर से बचाव में भी मददगार
2011 की नॉर्वे की एक स्टडी के अनुसार, कीवी खाने से DNA डैमेज (जो कैंसर की वजह बन सकता है) कम हुआ। 2023 की चीन की स्टडी में पाया गया कि कीवी खाने वालों में कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा 13% कम होता है। डॉ। पसरीचा कहती हैं कि कीवी में विटामिन C, E, K और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर को कैंसर, हार्ट अटैक और डायबिटीज से भी बचाते हैं।
कीवी कैसे खाएं?
दिन में किसी भी समय खा सकते हैं, जैसे आप डिनर के बाद कुछ मीठा खाते हैं। चाहें तो कीवी का छिलका भी खा सकते हैं क्योंकि इसमें ज्यादा फाइबर होता है। इसे दही, नट्स और फलों के साथ खा सकते हैं। सलाद में टमाटर, खीरा और अवोकाडो के साथ मिलाकर खाएं। अंडों के साथ साइड डिश की तरह लें। प्रोटीन शेक में ब्लेंड करके भी पी सकते हैं।
इस बात का ध्यान रखें
सिर्फ कीवी खाने से चमत्कार नहीं होगा बल्कि इसे संतुलित डाइट के साथ शामिल करें। इसके साथ फल, सब्जियां, दालें और नट्स भी रोजाना खाएं। अगर पेट की दिक्कत ज्यादा है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
सिर पर पानी की बाल्टी, जान जोखिम में डालकर सड़क पार
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
फुलकोड़ो प्राथमिक शाला में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
ग्वालियर में ‘दा वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ का भव्य उद्घाटन
एम्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से कहा- 'गर्भपात के पुराने नियमों में अब बदलाव की जरूरत'
छत्तीसगढ़ में गैर-बासमती चावल निर्यातकों को टैक्स में छूट
Sudha Chandran ने Premanand Maharaj से की मुलाकात
Vinod Kambli को सहारे से वानखेड़े पहुंचते देख भावुक हुए फैंस