मौसम विभाग का पूर्वानुमान: अगले 24 घंटे भारी बारिश की संभावना
रायपुर: प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं, दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में भी तेजी आने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, सरगुजा संभाग के जिलों में 17 जुलाई को एक-दो स्थानों पर भारी बारिश तथा वज्रपात की प्रबल संभावना है। लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान सूरजपुर, बलरामपुर और बलौदाबाजार जिलों के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई।
वहीं राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक था। सबसे कम न्यूनतम तापमान राजनांदगांव में 21.0 डिग्री रिकार्ड किया गया।
यहां हुई इतनी बारिश
रामानुजगंज में 120 मिमी बारिश
चलगली में 110 मिमी बारिश
सुहेला में 100 मिमी बारिश
दौरा कोचली में 100 मिमी बारिश
रामचंद्रपुर और तखतपुर में 90-90 मिमी बारिश
कुसमी और बलरामपुर में 80-80 मिमी बारिश दर्ज की गई
अधिकांश स्थानों पर 50 मिमी से कम बारिश दर्ज की गई
यह बना हुआ है सिस्टम
दक्षिण-पश्चिम बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित एक निम्न दाब क्षेत्र सक्रिय है, जिससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण लगभग 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर अग्रसर हो रहा है। इसके अलावा मानसून द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान, ग्वालियर, दक्षिण-पश्चिम बिहार, पुरुलिया, कोंटई होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली है।
बता दें कि, इससे अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तथा एक-दो स्थानों पर गरज-चमक और वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"
शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन
भारत की नई पीढ़ी की मिसाइल ‘अग्नि-6’ को लेकर तैयारियां पूरी
एमपी किसानों के लिए बड़ी सौगात: लॉन्च हुआ सीएम किसान हेल्पलाइन और डैशबोर्ड
सम्राट चौधरी का 'रुद्र' रूप: अपराधियों की फोटो पर टंगवा दो माला, DM-SP को मिला 'स्पेशल एनकाउंटर' सिग्नल!