भिलाई का बदलेगा नजारा: 51 करोड़ की लागत से बनेगा वाटर प्रूफ सब्जी मार्केट
भिलाई के विकास कार्यों के लिए राज्य शासन से 51.41 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। पावर हाउस, भिलाई में छत्तीसगढ़ का पहला वाटर प्रूफ सब्जी मार्केट तैयार होगा। इसके अलावा सेंट्रल लाइब्रेरी योजना का सपना पूरा हो पाएगा। नेहरू नगर अंडरब्रिज से भिलाई नगर रेलवे स्टेशन, सुपेला तक समानांतर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री नगरोत्थान के तहत अन्य विकास कार्य किए जाएंगे।
नगरोत्थान योजना के तहत होंगे काम
पत्र में बताया गया है कि मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत अन्य अतिरिक्त निर्माण कार्य के लिए 2592.76 लाख की स्वीकृति मिली है। निगम के भिलाई क्षेत्र में रोड निर्माण, प्रकाश व्यवस्था से नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
अभी खस्ता हाल है सब्जी मार्केट
वर्तमान में पावर हाउस सब्जी मार्केट में प्रवेश करना मुश्किल होता है। संकरी सड़क, कीचड़ और बारिश व धूप से बचने के लिए हर सब्जी व्यापारी ने झिल्ली, तिरपाल लगा रखा है। इसकी वजह से मार्केट आने वाले ग्राहकों को न पैदल चलते बनता है और न बाइक से। इन परेशानियों से लोग राहत चाहते हैं।
डिप्टी सीएम ने विधायक को भेजा सौगात का पत्र
उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को पत्र लिखा है, जिसके मुताबिक अधोसरंचना मद से जोन 1, नेहरू नगर अंडरब्रिज से भिलाई नगर रेलवे स्टेशन तक रेलवे लाइन के सामानांतर रोड निर्माण व विद्युतीकरण के लिए 322 लाख व जोन 1 में भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन से सुपेला अंडरब्रिज तक रेल्वे लाइन के सामानांतर रोड निर्माण और विद्युतीकरण के लिए 3.84 करोड़ से कार्य किया जाएगा।
शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन
भारत की नई पीढ़ी की मिसाइल ‘अग्नि-6’ को लेकर तैयारियां पूरी
एमपी किसानों के लिए बड़ी सौगात: लॉन्च हुआ सीएम किसान हेल्पलाइन और डैशबोर्ड
सम्राट चौधरी का 'रुद्र' रूप: अपराधियों की फोटो पर टंगवा दो माला, DM-SP को मिला 'स्पेशल एनकाउंटर' सिग्नल!
बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव
भीषण गर्मी में लंबी क्लासेस से छात्र परेशान
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
कांग्रेस का तीखा हमला: ‘पीएम मोदी के लिए जातीय जनगणना बना गले की हड्डी, टालने के लिए ढूंढ रहे बहाने’
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य