साबू की कहानी है एक साधारण लड़के की असाधारण यात्रा
मुंबई। लेखिका देबलीना मजूमदार की चर्चित जीवनी ‘साबू: द रिमार्केबल स्टोरी ऑफ इंडियाज फर्स्ट एक्टर इन हॉलीवुड’ के फिल्म और टेलीविजन अधिकार ऑलमाइटी मोशन पिक्चर्स ने हासिल कर लिए हैं। भारत के पहले हॉलीवुड अभिनेता साबू दस्तगीर की प्रेरणादायक कहानी अब बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। साबू की यह कहानी एक ऐसे साधारण लड़के की असाधारण यात्रा है, जो मैसूर के हाथी पालन करने वाले परिवार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के मंच तक पहुंचा। निर्माता और अभिनेत्री प्रभलीन संधू ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि साबू की कहानी को भव्यता और सच्चाई के साथ दर्शकों के सामने लाना एक जिम्मेदारी है।
उनके अनुसार यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक विरासत को संभालने जैसा कार्य है जिसे दुनिया को जानना चाहिए। साबू का जन्म 1924 में ब्रिटिश भारत के मैसूर के करपुरा गांव में हुआ था। वह एक महावत के बेटे थे और हाथियों की देखभाल करने वाले परिवार से ताल्लुक रखते थे। लेकिन 13 साल की उम्र में उनके जीवन ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने उन्हें सीधे हॉलीवुड पहुंचा दिया। 1937 में आई फिल्म ‘एलिफेंट बॉय’ से उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। यह फिल्म रुडयार्ड किपलिंग की कहानी ‘टूमाई ऑफ द एलीफेंट्स’ पर आधारित थी और इसका निर्देशन डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर रॉबर्ट जे. फ्लेहर्टी ने किया था, जबकि जोल्टन कोर्डा ने इसे पूरा किया और इसके लिए वेनिस फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार भी जीता।
साबू ने इसके बाद ‘द थीफ ऑफ बगदाद’ (1940), ‘जंगल बुक’ (1942), ‘अरेबियन नाइट्स’ (1942) और ‘ब्लैक नार्सिसस’ (1947) जैसी हॉलीवुड फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं। वे पूरब और पश्चिम के बीच एक सांस्कृतिक पुल बन गए थे। इसके साथ ही उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना में भी सेवा दी। 1960 में उन्हें हॉलीवुड ‘वॉक ऑफ फेम’ में भी स्थान मिला। दुर्भाग्य से, 1963 में मात्र 39 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में चमत्कार, 5 साल बाद मिला खोया बेटा