बैंकिंग शेयरों की बदौलत शेयर बाजार में उछाल, शुरुआती कारोबार में दिखी मजबूती
व्यापार : बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने मंगलवार को दिन की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की। इटरनल और ब्लू-चिप बैंक शेयरों में तेजी की वजह से शेयर बाजार ने रफ्तार पकड़ी। एशियाई बाजारों में व्यापक रूप से मजबूत रुख ने भी शुरुआती कारोबार के दौरान शेयर बाजारों को रफ्तार दी। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 337.83 अंक चढ़कर 82,538.17 पर पहुंच गया। ऐसे ही 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 91.3 अंक बढ़कर 25,182 पर पहुंचा।
किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल 10 फीसदी उछलकर 298.30 रुपये के अपने ऊपरी सर्किट स्तर तक पहुंच गया। जोमैटो और ब्लिंकिट ब्रांडों के स्वामित्व वाली फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी इटरनल ने सोमवार को जून तिमाही के लिए 25 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ कमाया। क्विक कॉमर्स और गोइंग-आउट व्यवसायों में निरंतर निवेश के कारण इसके मुनाफे पर असर पड़ा। ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, टाइटन, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज भी फायदे में रहीं। हालांकि, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा पिछड़ते नजर आए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,681.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,578.43 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी कमजोर दिखा। अमेरिकी बाजार सोमवार को अधिकतर बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.85 प्रतिशत गिरकर 68.62 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
बीते दिन भी गिरकर चढ़ा था शेयर बाजार
इससे पहले बीते दिन यानी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 442.61 अंक या 0.54 फीसदी चढ़कर 82,200.34 पर बंद हुआ। ऐसे ही निफ्टी 122.30 अंक या 0.49 फीसदी बढ़कर 25,090.70 पर बंद हुआ था।
नशे में सदन चलाने का आरोप, Bhagwant Mann पर कांग्रेस-अकाली दल का हमला
‘अनधिकृत लोग स्ट्रांग रूम में घुसे’: Sougata Roy ने जताई चिंता
‘मैंने पहले ही कहा था’: सिलेंडर महंगा होने पर Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला
क्रूज हादसे के बाद एक्शन में सरकार, सीएम जबलपुर पहुंचेंगे आज
कोरबा पावर प्लांट में बड़ा हादसा, ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी
गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ती है? जानें कारण और बचाव
Tejashwi Yadav का बयान: भाजपा को बिहार का नाम ‘श्रमिक प्रदेश’ रखना चाहिए
होर्मुज संकट: खाड़ी देशों में अब जमीनी रास्तों से हो रही सप्लाई
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा के भाषणों पर FIR की मांग खारिज