23 जुलाई से म.प्र.की पहली सुपरफास्ट तेजस एक्सप्रेस इंदौर से मुंबई के बीच दौड़ेगी
इंदौर। इंदौर से मुंबई की यात्रा करने वाले यात्रियों का सफर अब और ज्यादा आरामदायक होने वाला है। देश की आर्थिक राजधानी तक पहुंच और आसान हो जाएगी, इसके साथ ही एक और विकल्प मिल जाएगा। दोनों शहरों के बीच बुधवार यानी 23 जुलाई से तेजस सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है। ये ट्रेन 23 जुलाई से 30 अगस्त तक चलाई जाएगी।
हफ्ते में तीन दिन चलेगी
तेजस एक्सप्रेस एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जो पूरी तरह वातानुकूलित है। ये ट्रेन सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएगी. इंदौर जंक्शन से ट्रेन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी और मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से ट्रेन रविवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। ये ट्रेन 812 किमी की दूरी 14 घंटे और 10 मिनट में पूरा करेगी।
इन स्टेशनों पर रूकेगी ट्रेन
मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से 23 जुलाई को तेजस एक्सप्रेस रात 11.20 बजे इंदौर के लिए रवाना होगी। वोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम और उज्जैन होते हुए 24 जुलाई की दोपहर करीब 1 बजे इंदौर पहुंचेगी। वहीं ये ट्रेन इंदौर जंक्शन से 24 जुलाई की शाम 5 बजे मुंबई सेंट्रल के लिए रवाना होगी। उज्जैन जंक्शन, रतलाम, दाहोद, वडोदरा जंक्शन, सूरत, वापी, वोरीवली होते हुए 25 जुलाई की सुबह 7 बजे ट्रेन मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
कितना होगा किराया?
तेजस एक मॉडर्न ट्रेन है। इंदौर से मुंबई तक का 3AC टियर का किराया 1805 रुपये है। वहीं 2AC टियर का किराया 2430 रुपये है।वहीं फर्स्ट एसी के किराए की बात करें तो ये 3800 रुपये है।
नशे में सदन चलाने का आरोप, Bhagwant Mann पर कांग्रेस-अकाली दल का हमला
‘अनधिकृत लोग स्ट्रांग रूम में घुसे’: Sougata Roy ने जताई चिंता
‘मैंने पहले ही कहा था’: सिलेंडर महंगा होने पर Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला
क्रूज हादसे के बाद एक्शन में सरकार, सीएम जबलपुर पहुंचेंगे आज
CGPSC मेन्स परीक्षा की तारीख बदली, अब इस दिन होगा एग्जाम
कोरबा पावर प्लांट में बड़ा हादसा, ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी
गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ती है? जानें कारण और बचाव
Tejashwi Yadav का बयान: भाजपा को बिहार का नाम ‘श्रमिक प्रदेश’ रखना चाहिए
होर्मुज संकट: खाड़ी देशों में अब जमीनी रास्तों से हो रही सप्लाई