प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना से सुनीत लाल का बिजली बिल हुआ शून्य
रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाते हुए सुंदर नगर, गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही जिले के निवासी सुनीत लाल ने अपने घर पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाया है। सुनीत लाल ने बताया कि संयंत्र चालू होते ही उनके घर में बिजली उत्पादन शुरू हो गया और पहले ही महीने उनका बिजली बिल पूरी तरह से शून्य हो गया। इस योजना के तहत उन्हें 78 हजार रुपए की अनुदान राशि प्राप्त हुई, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिली। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल बिजली बिल से छुटकारा दिला रही है, बल्कि अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजकर आमदनी का स्रोत भी बन रही है। उन्होंने बताया कि उसे बिजली विभाग से योजना की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने अपने घर की छत में पैनल लगवाया। यह सबसे बढ़िया योजना है जिसे हर किसी को अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह सोलर पैनल 10 साल की गारंटी के साथ आया है और 2-3 वर्षों में इसकी लागत पूरी तरह वसूल हो जाएगी, उसके बाद यह शुद्ध बचत का जरिया बनेगा।
सुनीत लाल ने योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह योजना हर घर को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इस योजना से जुड़ने के लिए उपभोक्ता को
https://pmsuryaghar.gov.in
या मोबाइल एप पर जाकर पंजीयन करना होता है। इसके बाद अधिकृत वेंडर सोलर पैनल की स्थापना करते हैं। सत्यापन के उपरांत सब्सिडी राशि सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में ऑनलाइन भेजी जाती है। बता दें कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने पर अनुदान राशि दी जा रही है, जिससे लोगों का बिजली बिल शून्य हो रहा है।
‘सिक्किम पूर्वी भारत का स्वर्ग’, पीएम मोदी ने 50वें स्थापना दिवस पर दी ₹4000 करोड़ की सौगात
Salim Dola भारत लाया गया, दिल्ली में पूछताछ जारी
दूसरी प्रेग्नेंसी के बाद दीपिका-रणवीर की पहली झलक, फैंस हुए एक्साइटेड
किसान मोर्चा में नई जिम्मेदारियां, Madhya Pradesh में 10 जिला अध्यक्षों की घोषणा
Bharat Kapoor का निधन, 80 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत
Gujarat में सपा की एंट्री, निकाय चुनाव में बड़ी जीत
Narendra Modi गंगटोक में युवाओं के साथ खेले फुटबॉल, विकास योजनाओं से पहले खास अंदाज
Bhopal में जनगणना कार्य तेज, कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक