आज इन रास्तों पर जाने से बचें, थोड़ी देर में यहां से गुजरेंगे सीएम मोहन यादव, विशाल तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल
CM Mohan Yadav in Indore Tiranga Yatra: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में बुधवार शाम राजबाड़ा से गांधी हॉल तक तिरंगा यात्रा निकलेगी। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के साथ ही अन्य मंत्री, जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी शामिल होंगे। बुधवार को दोपहर 2 बजे से वाहन चालकों को एमजी रोड जाने से बचना होगा। पुलिस दोपहर 2 बजे से राजबाड़ा से रीगल तिराहे तक ट्रैफिक डायवर्जन करेगी। यात्रा के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पूरे रास्ते में स्टेज लगाकर स्वागत किया जाएगा, व्यापारी अपनी दुकानों को तिरंगे रंग में सजाएंगे। बैंड-बाजे शामिल रहेंगे।
तिरंगा यात्रा के लिए राजबाड़ा के सामने के रास्ते को बंद कर मंगलवार शाम मंच बनाने का काम शुरू कर दिया गया। ट्रैफिक डीसीपी अरविंद तिवारी के मुताबिक, दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक डायवर्शन व्यवस्था लागू रहेगी। ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
-- वाहन चालक बड़ा गणपति, सुभाष मार्ग, नगर निगम, चिकमंगलूर चौराहा, डीआरपी लाइन, राजकुमार ब्रिज से होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
-- रीगल तिराहा से जवाहर मार्ग की ओर जाने के लिए वाहन पटेल प्रतिमा, जवाहर मार्ग होकर जा सकेंगे।
-- एयरपोर्ट जाने वाले यात्री पटेल प्रतिमा, संजय सेतु नंदलालपुरा, नृसिंह बाजार, राज मोहल्ला, गंगवाल के मार्ग का प्रयोग करने से बचें।
-- समस्त तरह की परिवहन बसें, लोडिंग वाहन संजय सेतु से नंदलालपुरा की और पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
-- कार्यक्रम में शामिल होने वाले समस्त वाहनों की पार्किंग कृष्णपुरा छत्रि के पास रहेगी।
-- बसों की पार्किंग गांधी हॉल के पीछे रहेगी।
-- यातायात डायवर्शन के दौरान इमरजेंसी वाहनों को सकुशल पास कराया जाएगा।
यात्रा मार्ग पर समाज-संगठनों के स्टेज, होगा स्वागत
तिरंगा यात्रा में जमकर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी है। शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने मंगलवार को अलग-अलग बैठकें कर तैयारियों के लिए जिम्मेदारी सौंपी। शहरभर के लोगों, समाज पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों को आमंत्रित किया गया। सभी समाज के लोग, सभी धर्मों के धर्माचार्यों को विशेष रूप से आमंत्रित किया है। भाजपा महिला मोर्चा की बहनें भगवा साड़ी में सम्मिलित होगी। व्यापारी वर्ग की बैठकें भी की गई। सभी प्रमुख नेता तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल होंगे। विभिन्न शैक्षणिक संस्थान ब्रास बैंड भी लेकर आएंगे। सैकड़ो मंचों से स्वागत होगा। स्थानीय व्यापारी दुकानों को तिरंगे से सजाएंगे, पुष्प वर्षा होगी। स्टूडेंट, खिलाडी, युवाओं को भी आमंत्रित किया है।
भारतीय जनता पार्टी पर दागी उम्मीदवारों का आरोप, तृणमूल कांग्रेस ने उतारे करोड़पति चेहरे
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: राजा हिरदेशाह की गाथा अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को जमानत, जांच पर उठे सवाल
Rajnath Singh-चीन रक्षा मंत्री की बिश्केक में मुलाकात, रिश्तों में नरमी के संकेत
पूर्वोत्तर में खेलों को बढ़ावा, दो राज्यों में खुलीं नई क्रिकेट अकादमियां
बंगाल-तमिलनाडु में BJP की अग्निपरीक्षा, नए प्लान से जड़ें मजबूत करने की तैयारी