अगले महीने से आसान हो जाएगा दक्षिण मुंबई आने वाले नागरिकों का सफर
मुंबई। मुंबई उपनगरों से रोजाना काम के सिलसिले में दक्षिण मुंबई आने वाले नागरिकों का सफर अगले महीने से आसान हो जाएगा। दरअसल मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएमआरसीएल) ने मेट्रो-3 कॉरिडोर के अंतिम चरण के काम का परिक्षण अगस्त में करने का फैसला किया है। अगस्त में मेट्रो परीक्षण के लिए सभी मंजूरी मिलने के बाद, एमएमआरसीएल अगले महीने पूरे मेट्रो रूट पर सेवाएं शुरू करने की योजना पर काम करना शुरू कर देगा। इसके लिए, अगले कुछ दिनों में साइंस म्यूजियम से कफ परेड मेट्रो रूट के अंतिम परीक्षणों के लिए मेट्रो रेल सुरक्षा बोर्ड को आमंत्रित किया जाएगा। एमएमआरसीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मेट्रो के अंतिम चरण में रोलिंग स्टॉक का परीक्षण पूरा हो चुका है। वर्तमान में अग्नि सुरक्षा परीक्षण चल रहे हैं और कई स्टेशनों पर अग्नि सुरक्षा निरीक्षण पूरा हो चुका है। अब केवल मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों को कुछ स्थानों का निरीक्षण करने की आवश्यकता है। बताया गया है कि अगले कुछ दिनों में अग्नि सुरक्षा निरीक्षण पूरा हो जाएगा। इस बीच, सिस्टम परीक्षण का काम भी पूरा हो जाएगा। अगस्त के अंत तक सीएमआरएस निरीक्षण किया जाएगा। सीएमआरएस प्रमाण पत्र मिलते ही यात्री सितंबर में मेट्रो से यात्रा कर सकेंगे। सितंबर से मेट्रो सेवाएँ शुरू करने के लिए एमएमआरसीएल ने 27 जुलाई से पूरे रूट पर 25 हज़ार वोल्ट बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरे और कोलाबा के बीच मेट्रो 3 कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। मेट्रो के पहले चरण के तहत, आरे और बीकेसी के बीच 12.69 किलोमीटर लंबे रूट पर 7 अक्टूबर 2024 को मेट्रो सेवा शुरू की गई थी। फरवरी 2025 में, बीकेसी से आचार्य अत्रे चौक तक 9.77 किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो सेवा शुरू की गई थी। वर्तमान में, आचार्य अत्रे चौक से कफ परेड मेट्रो स्टेशन तक 10.99 किलोमीटर लंबे रूट पर काम चल रहा है।
- मेट्रो 3 पर होंगे ये स्टेशन
कफ परेड, विधान भवन, चर्चगेट मेट्रो, हुतात्मा चौक, सीएसएमटी मेट्रो, कालबादेवी, गिरगांव, ग्रांट रोड, मुंबई सेंट्रल, महालक्ष्मी, नेहरू विज्ञान केंद्र, आचार्य अत्रे चौक, वर्ली, सिद्धिविनायक, दादर, शीतला देवी मंदिर, धारावी, बीकेसी, विद्यानगरी, सांताक्रूज, हवाई अड्डा, अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मरोल नाका, एमआईडीसी, सीप्ज तथा आरे होंगे। आरे को छोड़कर ये सभी स्टेशन भूमिगत होंगे।
भारतीय जनता पार्टी पर दागी उम्मीदवारों का आरोप, तृणमूल कांग्रेस ने उतारे करोड़पति चेहरे
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: राजा हिरदेशाह की गाथा अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को जमानत, जांच पर उठे सवाल
Rajnath Singh-चीन रक्षा मंत्री की बिश्केक में मुलाकात, रिश्तों में नरमी के संकेत
पूर्वोत्तर में खेलों को बढ़ावा, दो राज्यों में खुलीं नई क्रिकेट अकादमियां
बंगाल-तमिलनाडु में BJP की अग्निपरीक्षा, नए प्लान से जड़ें मजबूत करने की तैयारी