द.म.क्षे. सांस्कृतिक केंद्र मे 'हर घर तिरंगा' अभियान
दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर द्वारा हुआ तिरंगा रैली, प्रश्नोत्तरी (Quiz) प्रतियोगिता, रंगोली कार्यशाला आदि विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
नागपुर, 19 अगस्त। भारत सरकार के 'हर घर तिरंगा अभियान' के अंतर्गत दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 2 से 15 अगस्त 2025 के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया| इस क्रम में केंद्र परिसर को तिरंगे की रोशनी मे रंगा गया|

दिनांक 6 से 10 अगस्त 2025 के दरम्यान केंद्र परिसर मे रंगोली कार्यशाला का आयोजन हुआ| इस कार्यशाला मे मुंबई के रंगोली विशेषज्ञ श्री समीर गोपाल पेंडुरकर एवं सहकर्मियों द्वारा प्रतिभागियों को इस कला का सघन प्रशिक्षण दिया गया| दिनांक 11 से 15 अगस्त 2025 तक केंद्र परिसर में कार्यशाला मे बनाई गई सुंदर एवं देशभक्ति के रंगो मे रंगी रंगोलियों की प्रदर्शनी दर्शको के लिए लगाई गई|

केंद्र द्वारा 13 अगस्त 2025 को नागपुर स्थित सुरेन्द्रगढ़ हिन्दी उच्च प्राथमिक व माध्यमिक शाला एवं हंसकृपा इंग्लिश प्राईमरी व सेकंडरी स्कूल मे प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा 14 अगस्त 2025 को जाईबाई चौधरी ज्ञानपीठ हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज, नागपुर मे तिरंगा रैली व प्रश्नोत्तरी (Quiz) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| इन आयोजनों मे बड़ी संख्या में छात्र – छात्राओं ने काफी उत्साहपूर्वकभाग लिया|
दिनांक 15 अगस्त 2025 को केंद्र परिसर में मनमोहक तिरंगा डेकोरेशन किया गया|
मध्य प्रदेश के खजुराहो मे भी देशभक्ति की भावना से भरपूर विभिन्न स्थानो पर तिरंगा रैली निकाली गई| खजुराहो के ग्रामीण भाग मे जहां एक ओर तिरंगा रैली मे स्कुली बच्चो ने देश प्रेम के साथ तिरंगा रैली मे हिस्सा लिया| शिल्पग्राम खजुराहो में सामान्य नागरिकों द्वारा तिरंगे के सम्मान मे रैली निकाली गई|
उपरोक्त के साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी से सेल्फी विथ तिरंगा भी सफल रहा| इसमें नागरिकों ने बढ़—चढ़ कर भाग लिया|
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में चमत्कार, 5 साल बाद मिला खोया बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास
खाई में गिरी कार, आग लगते ही दो जिंदगियां खत्म—चिंतपूर्णी हादसा
100% एथेनॉल (E100) पर चलने वाली गाड़ियों को मिल सकती है मंजूरी
West Bengal चुनाव के बीच मामला Supreme Court of India पहुंचा