उत्पीड़न से परेशान पूर्व सैनिक ने खाया जहर, जनता दरबार में पहुंचे तो मच गया हंगामा
लखनऊ : राजधानी लखनऊ में गुरुवार को एक रिटायर्ड फौजी जहरीला पदार्थ खाकर सीएम योगी के जनता दरबार में पहुंच गया। उसने वहां पर तैनात सिक्योरिटी स्टॉफ को यह बात बताई। इसके बाद उसे तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फौजी का आरोप है कि उसने गाजियाबाद से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के उत्पीड़न से तंग आकर यह कदम उठाया है।
बताया गया कि गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के सिरौली निवासी रिटायर्ड फौजी सतबीर गुर्जर सीएम जनता दरबार में पहुंचे थे। यहां सुरक्षा में तैनात स्टाफ को उन्होंने बताया कि वह जहरीला पदार्थ खाकर आए हैं। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान सतबीर ने भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर पर कई गंभीर आरोप लगाए।
'सोशल मीडिया पर खुलासा कर दिया था...'
रिटायर्ड फौजी के पास से एक शिकायती पत्र मिला। इसमें उन्होंने लिखा था कि विधायक ने बीते अप्रैल महीने में कलश यात्रा निकाली थी। उनका उद्देश्य सरकार गिराना था। इसकी जानकारी होने पर रिटायर्ड फौजी ने साजिश को पहचानकर सोशल मीडिया पर खुलासा कर दिया था।
इसके बाद से विधायक उन पर अत्याचार कर रहे हैं। इंस्पेक्टर गौतम पल्ली रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल सतबीर की हालत ठीक है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
West Bengal चुनाव के बीच मामला Supreme Court of India पहुंचा
हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की पत्नी की मौत
दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति वाले इलाके में केजरीवाल की जीत, BJP को झटका
पूरे मैच में गेंदबाजों पर हावी रही बाबर की बल्लेबाजी
Sohum Shah की फिल्म Tumbbad 2 3 दिसंबर 2027 को होगी रिलीज
संजय दत्त की ‘आखरी सवाल’ की मेकिंग वीडियो रिलीज, देशभक्ति की झलक
गंगा एक्सप्रेसवे से सफर होगा आसान, 11 घंटे की दूरी अब 6 घंटे में