कमला नेहरू फार्मेसी महाविद्यालय के विद्यार्थियों की शानदार सफलता
पहले तीन स्थान पर कमला नेहरू फार्मेसी कॉलेज की छात्राओं का कब्जा
नागपुर, 24 अगस्त। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की एम. फार्म द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में बुटीबोरी स्थित कमला नेहरू कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से महाविद्यालय ने एक बार फिर अपनी गुणवत्ता और शैक्षणिक परंपरा को सिद्ध किया है। महाविद्यालय की तीन छात्राओं ने विश्वविद्यालय में पहले तीन स्थान प्राप्त कर अपना नाम दर्ज कराया है।
कमला नेहरू फार्मेसी महाविद्यालय के विद्यार्थी हर वर्ष इस परीक्षा में सफलता पूर्वक अंक प्राप्त करते हैं। इसी परंपरा को बनाए रखते हुए इस वर्ष भी महाविद्यालय की एम. फार्म (फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री) द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा संजना साहू ने एसजीपीए 8.85 अंक के साथ विश्वविद्यालय की मेधावी सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया, पल्लवी सुरकर ने एसजीपीए 8.54 अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा यामिनी भांगेकर ने एसजीपीए 8.38 अंक के साथ विश्वविद्यालय में तृतीय स्थान हासिल किया।
इस सफलता पर प्राचार्य डॉ. जगदीश बाहेती ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, "यह महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य के लिए प्रेरणादायक होगी।" उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
संस्था की अध्यक्षा डॉ. सुहासिनी वंजारी, सचिव विधायक एडवोकेट अभिजीत वंजारी, कोषाध्यक्ष डॉ. स्मिता वंजारी, प्राचार्य डॉ. जगदीश बाहेती सहित सभी प्राध्यापक और कर्मचारियों ने मेधावी विद्यार्थियों का हार्दिक अभिनंदन किया।
गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मध्य प्रदेश में मामला दर्ज
राघव चड्ढा ने खोले इस्तीफे के राज, कहा—‘मेरे पास 3 ऑप्शन थे’
बायपास पर अधूरे फ्लायओवर- अंडरपास बने हादसों की वजह, बारिश से पहले काम पूरा करने के निर्देश
सुबह मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार स्कूटी से 3 की मौत
ममता के समर्थन में उतरे केजरीवाल, BJP पर तीखा हमला—‘कमल का बटन खतरनाक’
मिडिल ईस्ट पर मतभेद, BRICS में आम सहमति मुश्किल; भारत ने फलस्तीन का किया समर्थन
महिला आरक्षण विधेयक पर भाजपा की बड़ी रणनीति