डॉ. ममतानी को नेशनल हेल्थ एक्सीलेंस अवार्ड-2025
राजधानी दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री आठवले के हस्ते सम्मानित
नागपुर,25 अगस्त। जरीपटका स्थित जीकुमार आरोग्यधाम के संचालक डॉ. गुरमुख ममतानी को आयुर्वेद चिकित्सा क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु स्मृति चिन्ह व शील्ड देकर "डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर भारत भूषण नेशनल हेल्थ एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें दिल्ली स्थित न्यू महाराष्ट्र सदन में केन्द्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले के हस्ते व अन्य गणमान्य अतिथियों की प्रमुख उपस्थिति में दिया गया। इस पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन आंबेडकर ग्लोबल फाउंडेशन, केंद्रीय मानवाधिकार संगठन (दिल्ली) एवं विश्व सिंधी सेवा संगम के द्वारा किया गया था।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथी के रूप में केंद्रीय मंत्री आठवले के अलावा 1008 शक्ति महाराज पीठेश्वर, कन्नड़, पद्मश्री डॉ. जीतेन्दर सिंघ शन्टी, VSSS की अंतराष्ट्रीय अध्यक्षा भारती छाबड़िया (मुंबई) व महाराष्ट्र के अध्यक्ष श्री डेटाराम मनोजा, कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. मनीष गवई इत्यादि गणमान्य अतिथी उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों ने डॉ. ममतानी द्वारा भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार हेतु किए गए सेवा कार्यों की प्रशंसा की।
विगत 35 वर्षों से डॉ. ममतानी दंपति अनेक सुविधाओं युक्त 'जीकुमार आरोग्यधाम' में आयुर्वेदिक सेवाएं दे रहे हैं व जिससे अनेक असाध्य रुग्ण लाभान्वित हो रहे हैं। इनके द्वारा स्वास्थ्य वाटिका पत्रिका का प्रकाशन 20 वर्षों से किया जा रहा हैं, जिसे संपूर्ण भारत वर्ष में उत्तम प्रतिसाद मिल रहा हैं। डॉ. ममतानी को इसके पूर्व भी प्रभावशाली आयुर्वेदाचार्य, धन्वंतरि सम्मान, मेयर इनोवेशन, लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड, आयुष्मान राष्ट्रीय पुरस्कार, आयुर्वेद सारथी, 'अमृत संजीवनी मॅग्नम, 'नेताजी सुभाषचंद्र बोस', ग्रामीण आयुर्वेद दीप इत्यादि अनेक राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाज़ा गया है।
राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
कलपक्कम रिएक्टर: भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का नया मील का पत्थर