बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत प्रदेशभर में चल रहा जागरूकता अभियान
रायपुर : छत्तीसगढ़ में बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेशभर के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बालिकाओं को बाल संरक्षण कानून, सुरक्षा उपायों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा चलाई जा रही इस पहल के तहत सूरजपुर जिले सहित सभी विकासखंडों में जागरूकता अभियान चलाया गया। आज हायर सेकेंडरी स्कूल सोनगरा प्रतापपुर में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को गुड टच-बैड टच, बाल विवाह, बाल श्रम, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्पॉन्सरशिप योजना, नशा मुक्ति योजना, किशोर न्याय अधिनियम, पॉक्सो एक्ट और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की विस्तृत जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों ने बताया कि अल्पायु में विवाह से बालिकाओं के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर बढ़ती है और कुपोषण की समस्या गहराती है। साथ ही सोशल मीडिया के दुरुपयोग से जुड़ी आपराधिक गतिविधियों जैसे लैंगिक शोषण, मानव तस्करी और अंग तस्करी के खतरों से भी छात्राओं को सचेत किया गया।
इन कार्यक्रमों में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल, संरक्षण अधिकारी सुप्रियंका सिंह और प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। सूरजपुर जिले के भैयाथान, प्रेमनगर, ओड़गी और रामानुजनगर सहित अन्य विकासखंडों में भी इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए।
बालिका सुरक्षा माह के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को जागरूक, आत्मविश्वासी और सुरक्षित बनाना है, ताकि वे हर परिस्थिति में अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें।
श्रेयस अय्यर को लग सकता है बड़ा झटका, संजू सैमसन को मिल सकती है कप्तानी
क्या SKY की कप्तानी पर लटकी तलवार? आयरलैंड दौरे से पहले BCCI ले सकती है बड़ा फैसला
नाम बदलने का प्रस्ताव पास, बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नया अध्याय
नंगे पैर तिरुमला मंदिर पहुंचीं जान्हवी कपूर, फैंस से भी की मुलाकात
सड़क पर मौत का तांडव, राख का ढेर बनी विधायक की गाड़ी: बाल-बाल बचे योगेंद्र सिंह बाबा
क्या रणवीर सिंह बनेंगे ललित मोदी? पूर्व IPL कमिश्नर ने तोड़ी चुप्पी
कामाख्या मंदिर में साल के 3 दिन क्यों नहीं होती पूजा, जानें अंबुबाची मेले का खास नियम
गेहूं की बंपर पैदावार और सरकारी खरीद ने तोड़ी मंडियों की कमर, कौड़ियों के भाव बेचने को मजबूर हुआ अन्नदाता
उद्धव गुट में जाने के संकेत देने वाले सत्तार का यू-टर्न, BJP से दूरी खत्म