IPL में बड़ा बदलाव: राहुल द्रविड़ हटे राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच पद से
नई दिल्ली: राहुल द्रविड़ ने आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ दिया है। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की है कि द्रविड़ और टीम का साथ समाप्त हो गया है। राजस्थान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की है। राजस्थान ने बताया कि आईपीएल 2026 सीजन से पहले द्रविड़ ने फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच के रूप में अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है।
भारत को विश्व विजेता बनाने के बाद फ्रेंचाइजी से जुड़े थे
द्रविड़ पिछले साल सितंबर में राजस्थान के मुख्य कोच नियुक्त किए गए थे। द्रविड़ ने भारतीय टीम को 2024 टी20 विश्व कप का विजेता बनाने के बाद राजस्थान रॉयल्स से करार किया था। पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का राजस्थान रॉयल्स से पुराना रिश्ता रहा है। वह आईपीएल में इस टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में राजस्थान ने 2012 और 2013 में खेला था। वहीं, 2014 और 2015 में वह टीम के मेंटर भी रहे। इसके बाद 2016 में दिग्गज दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) से जुड़ गए थे। द्रविड़ दोबारा राजस्थान फ्रेंचाइजी से जुड़े थे, लेकिन इस बार उनका सफर पूरे एक साल भी नहीं चल सका।
इस सीजन अच्छा नहीं रहा था राजस्थान का प्रदर्शन
राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में अच्छा नहीं रहा था और वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। द्रविड़ के मुख्य कोच के रूप में टीम से जुड़ने के बाद राजस्थान को काफी उम्मीदें थी, लेकिन टीम उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। राजस्थान की टीम पिछले आईपीएल सीजन में 14 मैचों में चार जीत और 10 हार के साथ आठ अंक लेकर नौवें स्थान पर रही थी। राजस्थान ने सिर्फ एक बार आईपीएल का खिताब जीता है। 2008 के पहले संस्करण में टीम दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न की अगुआई में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर चैंपियन बनी थी और तब से उसका खिताब सूखा जारी है।
फ्रेंचाइजी ने द्रविड़ को बड़े पद का दिया था प्रस्ताव
राजस्थान ने बयान जारी कर कहा, राजस्थान रॉयल्स से घोषणा करती है कि आईपीएळ 2026 से पहले मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है। द्रविड़ कई वर्षों तक रॉयल्स के सफर का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। उनकी लीडरशीप ने कई खिलाड़ियों पर प्रभाव छोड़ा है। फ्रेंचाइजी संरचनात्मक समीक्षा के हिस्से के रूप में राहुल को फ्रेंचाइजी में एक बड़े पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं करने का फैसला किया है। राजस्थान रॉयल्स, उसके खिलाड़ी और दुनिया भर के लाखों प्रशंसक फ्रेंचाइजी के लिए राहुल की उल्लेखनीय सेवा के लिए उनको धन्यवाद देते हैं।
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।