प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का मकान, लौटी परिवार की मुस्कान
रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने विकासखंड गीदम अंतर्गत ग्राम पंचायत कौरगांव के इंदर राम का वर्षों पुराना सपना साकार कर दिया। अब उनके परिवार को सुरक्षित पक्के घर का सुख प्राप्त हुआ है।
कच्चे घर से जूझते थे कठिनाइयों से
इंदर राम एक कृषि मजदूर हैं। लंबे समय से उनका परिवार मिट्टी की दीवार और घास- फूस की छत वाले कच्चे घर में रह रहा था। बरसात के दिनों में टपकती छत और कमजोर दीवारों के कारण उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में सांप-बिच्छु छोटे जीव जंतुओं का भय बना रहता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए असंभव प्रतीत होता था।
योजना से मिली नई उम्मीद
वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की पात्रता सूची में नाम आने के बाद इंदर राम को आवास निर्माण हेतु 1 लाख 20 हजार की राशि स्वीकृत हुई। इसके साथ ही मनरेगा के तहत 90 दिवस की मजदूरी का भुगतान भी सीधे उनके बैंक खाते में किया गया।
आत्मसम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा का नया आधार
नया पक्का मकान बनने के बाद इंदर राम के परिवार की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है। अब वे सुरक्षित छत तले रह रहे हैं और आत्मसम्मान के साथ जीवन जी पा रहे हैं। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के प्रति विशेष आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह घर केवल चार दीवारें नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और नई उम्मीदों का प्रतीक है।
चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं होगा: केंद्र ने अफवाहों पर लगाया ब्रेक
भारतीय जनता पार्टी पर दागी उम्मीदवारों का आरोप, तृणमूल कांग्रेस ने उतारे करोड़पति चेहरे
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: राजा हिरदेशाह की गाथा अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को जमानत, जांच पर उठे सवाल
Rajnath Singh-चीन रक्षा मंत्री की बिश्केक में मुलाकात, रिश्तों में नरमी के संकेत
पूर्वोत्तर में खेलों को बढ़ावा, दो राज्यों में खुलीं नई क्रिकेट अकादमियां