जब बॉलीवुड से टीवी तक ‘मोदी’ बने सितारे – देखिए किसने कितना किया इंप्रेस
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर राजनीति से लेकर सिनेमा जगत तक की अनेक हस्तियां पीएम मोदी को शुभकामनाएं दे रही हैं। पीएम मोदी ऐसी शख्सियत हैं, जिन पर कई फिल्में भी बनी हैं। साथ ही कई फिल्मों में पीएम मोदी का किरदार देखने को मिला है। आज जन्मदिन के मौके पर उन अभिनेताओं के बारे में जानते हैं, जिन्होंने पर्दे पर पीएम मोदी के किरदार को जीवंत किया है।
विवेक ओबेरॉय (पीएम नरेंद्र मोदी)
साल 2019 में आई फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ में अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने पीएम मोदी का किरदार निभाया है। ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म पीएम मोदी की बायोपिक है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी।
महेश ठाकुर (मोदीः जर्नी ऑफ अ कॉमन मैन)
‘मोदीः जर्नी ऑफ अ कॉमन मैन’ एक वेब सीरीज है। इसमें पीएम मोदी के जीवन को विस्तार से दिखाया गया है। इस वेब सीरीज में महेश ठाकुर ने पीएम मोदी का रोल निभाया है। सीरीज में उनके बचपन से लेकर पीएम बनने तक के सफर को दिखाया गया है। इसलिए महेश ठाकुर के अलावा फैसल खान और आशीष शर्मा ने उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर पीएम मोदी के किरदार को निभाया है।
अरुण गोविल (आर्टिकल 370)
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के ऐतिहासिक फैसले को दिखाने वाली फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में भी पीएम मोदी का किरदार दिखाया गया है। इस फिल्म में अभिनेता अरुण गोविल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाई है। अब अरुण गोविल बीजेपी के सांसद भी हैं।
रजित कपूर (उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक)
भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित विक्की कौशल की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में पीएम मोदी छोटी भूमिका है। इस फिल्म में अभिनेता रजित कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका को पर्दे पर उतारा है। इस फिल्म की कहानी उरी हमले और उसके बाद भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है।
विक्रम गोखले (अवरोध)
अमित साध, दर्शन कुमार और अहाना कुमरा स्टारर ‘अवरोध’ एक मिलिट्री ड्रामा सीरीज है। इसमें पीएम मोदी के कार्यकाल में हुई नोटबंदी पर प्रकाश डाला गया है। इस सीरीज के दो सीजन आए जिसमें विक्रम गोखले ने पीएम मोदी का किरदार निभाया है।
धैर्य दर्जी (चलो जीते हैं)
आनंद एल राय और महावीर जैन की शॉर्ट फिल्म ‘चलो जीते हैं’ में पीएम मोदी के बचपन के बारे में दिखाया गया है। यह शॉर्ट फिल्म उनके बचपन की असली कहानी से प्रेरित है। फिल्म में उनके बचपन के किरदार को धैर्य दर्जी ने पर्दे पर उतारा है।
केके शुक्ला (बटालियन 609)
‘बटालियन 609’ भारत-पाकिस्तान के तनाव और सैनिकों की बहादुरी पर आधारित है। इस फिल्म में केके शुक्ला ने पीएम मोदी की भूमिका को पर्दे पर उतारा है। हालांकि, इस फिल्म की ज्यादा चर्चा नहीं हुई।
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण