ऋतिक रोशन बने ‘कांतारा चैप्टर 1’ के हिंदी ट्रेलर का चेहरा, फैंस में बढ़ा क्रेज़
मुंबई: ऋतिक रोशन ने कुछ समय पहले ऑफिशियली तौर पर होम्बेल फिल्म्स के साथ एक अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया था, जो कोई और नहीं बल्कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' है। इस फिल्म का ट्रेलर 22 सितंबर को रिलीज होगा। पैन इंडिया रिलीज होने वाली इस फिल्म के हिंदी बेल्ट में प्रमोशन का जिम्मा ऋतिक रोशन के पास है। मेकर्स ने नॉर्थ इंडिया में भी फिल्म का प्रचार-प्रसार करने के लिए ऐसा कदम उठाया है। अब मेकर्स ने जानकारी दी है कि फिल्म के हिंदी ट्रेलर को ऋतिक रोशन पेश करेंगे।
ऋषभ शेट्टी ने किया पोस्ट
फिल्म के अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- जब प्रकृति की ताकत टकराएगी एक सुपरस्टार की आग से। 'कांतारा चैप्टर 1' के हिंदी ट्रेलर का अनावरण करेंगे महानायक ऋतिक सर। और भी दिग्गज और भी भाषाएं। अब 'कांतारा' की दहाड़ गूंजेगी पूरे विश्व में। बने रहिए हमारे साथ! कांतारा का ट्रेलर आ रहा है 22 सितम्बर दोपहर 12:45 बजे।
2 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
‘कांतारा चैप्टर 1’ साल 2012 में आई फिल्म ‘कांतारा’ के बाद इस सीरीज की अगली फिल्म है। ‘कांतारा चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ से होगा। ‘कांतारा चैप्टर 1’ को लेकर फैंस का उत्साहित हैं और वो फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म कन्नड़ के अलावा हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी।
फिल्म में नजर आएगा जबरदस्त वॉर सीक्वेंस
मेकर्स ने 'कांतारा: चैप्टर 1' के लिए नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट के साथ एक बड़ा वॉर सीक्वेंस तैयार किया है, जिसमें 500 से ज्यादा कुशल फाइटर्स और 3,000 लोग शामिल हैं। यह सीक्वेंस 25 एकड़ में फैले एक पूरे शहर में, ऊबड़-खाबड़ इलाके में 45-50 दिनों के दौरान फिल्माया गया था, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े सीक्वेंसेज में से एक बनाता है।
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण