BJP नेता के खिलाफ साजिश? चौराहे पर मिला धमकी भरा लेटर – “हम तुमका घर में गोली मारब”
बाराबंकी: 'मैं तुमको चौराहे पर गोली मरूंगा, तुमने मेरे गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस से पकड़वा कर गोली मरवाई है। हम तुमका घर में गोली मारब। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक धमकी भरे पत्र ने सनसनी फैला दी। ये पत्र बीजेपी के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष के घर के बाहर चस्पा किए गए हैं। जिसमें धमकी देते हुए लिख गया कि मेरे गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस से पकड़वा कर गोली मरवाई है इसलिए मैं आप को बीच चौराहे पर गोली मरूंगा। मामले की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक, मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बसारी निवासी नरेंद्र शुक्ला ने के घर के बाहर दीवार पर रविवार सुबह एक धमकी भरा पत्र चस्पा मिला। पत्र में उसे और उसके परिवार को जान मारने की धमकी दी गई। बीजेपी नेता नरेंद्र शुक्ला के मुताबिक उनके घर के बाहर कुछ ऐसे ही धमकी भरा पत्र चस्पा कर जान से मारने की धमकी दी गई। सुबह घर की दीवार पर चस्पा धमकी भरा पत्र देखकर बीजेपी नेता के होश उड़ गए। उसने थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पंडित नरेंद्र को संबोधित पत्र को सुनील का भाई के नाम से लगाया गया है।
घर के बाहर धमकी भरा पत्र चस्पा
पत्र में लिखा गया कि ‘मैं आपको चौराहे पर गोली मरूंगा, तुमने हमारे भाई और हमारे गिरोह के 3 सदस्यों को पुलिस से गोली मरवाई है। 7 दिनों के भीतर हम तुम्हारा परिवार खत्म कर देंगे। बहुत पुलिस के मुखबिर बनत हव। हम तुमहार परिवार खत्म करब। हम तुमका घर में गोली मारब।
दर्ज हुआ केस, जांच में जुटी पुलिस
मोहम्मदपुर खाला थाने के इंस्पेक्टर आशुतोष मिश्रा ने बताया कि बसारी गांव में नरेंद्र शुक्ला के घर के बाहर धमकी भरा पत्र चस्पा करने की शिकायत आई है। गंभीरता देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव, हवाई हमले में 75 घायल
चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं होगा: केंद्र ने अफवाहों पर लगाया ब्रेक
भारतीय जनता पार्टी पर दागी उम्मीदवारों का आरोप, तृणमूल कांग्रेस ने उतारे करोड़पति चेहरे
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: राजा हिरदेशाह की गाथा अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को जमानत, जांच पर उठे सवाल