'भरतिया जी' इन 'द न्यू भारत'
नागपुर, 26 सितंबर. द न्यू भारत जनमंच के आॅफलाइन संवाद कार्यक्रम 'चाय, चिंतन और चर्चा' में कल नगर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉन्फेडेरेशन आॅफ इंडियन ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण भरतिया से वार्ता की जाएगी. कार्यक्रम का आयोजन शनिवार शाम 3.30 बजे, होटल हेरिटेज, सदर, नागपुर में किया जा रहा है.
इस कार्यक्रम के प्रणेता और प्रस्तोता रवि शुक्ला ने बताया कि यह चर्चा मुख्यत: देश की अर्थव्यवस्था से जुड़े प्रश्नों को लेकर होगी, जिसमें स्वदेशी, रिटेल कारोबार आदि विषयों को भी शामिल किया जाएगा.
ज्ञातव्य है कि श्री भरतिया जाने—माने आर्थिक विचारक और लेखक हैं. आर्थिकी के अलावा सामाजिक विषयों पर भी उनकी गहरी पकड़ है और उन्होंने सोशियोइकोनॉमी, खासकर आर्थिक समृद्धि में महिलाओं की भूमिका पर लेखों की एक लंबी श्रंखला लिखी है. वह पारिवारिक उद्योगों में महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने के पक्षधर हैं और उनका मानना है कि यादि विकास की यात्रा में महिला उद्यमियों को भी साथ लिया जाए तो आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को और अधिक शीघ्रता से हासिल किया जा सकता है.
Note: कार्यक्रम में प्रवेश केवल आमंत्रितों के लिए है.
खुफिया चेतावनी के बाद सुरक्षा कड़ी, हर जगह पुलिस तैनात
Ashwin Advice: वैभव को जल्दबाजी में न उतारे टीम इंडिया
न्यायाधीश के बयान पर उठा बवाल, चीफ जस्टिस से लगाई गुहार
मैदान पर तकरार के संकेत? सुयश शर्मा का एग्रेसिव सेलिब्रेशन चर्चा में
तेहरान ने रखी शर्त: बातचीत से पहले ये मांग पूरी करे अमेरिका
ISRO Satellite Report: 15 साल में जंगलों का भारी नुकसान, चौंकाने वाले आंकड़े