बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ का तूफान, बाकी फिल्मों की चमक फीकी
मुंबई: गुरुवार यानी कि दशहरा के अवसर पर दो और फिल्में 'कांतारा चैप्टर 1' और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' थिएटर्स में रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 'कांतारा 2' ने जबरदस्त शुरुआत की, तो SSKTK ने भी ठीक कलेक्शन किया। इसके अलावा 'दे कॉल हिम ओजी' और 'जॉली एलएलबी 3' ने भी अपना असर दिखाया। चलिए जानते हैं सभी फिल्मों का हाल।
कांतारा चैप्टर 1
ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' 02 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापे। इस फिल्म ने गुरुवार को 60 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 125 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। साथ ही आपको बतात चलें कि 'कांतारा चैप्टर 1' को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज बना हुआ है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस वीकएंड फिल्म कितना कमाई कर पाती है।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी दशहरा के अवसर पर थिएटर्स में रिलीज हुई। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक शुरुआत की, हालांकि ये डबल डिजिट तक नहीं पहुंच पाई। इसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस रॉम-कॉम फिल्म को दर्शकों द्वारा अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का बजट 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
दे कॉल हिम ओजी
पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' ने भी बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई से शुरुआत की थी। बीते दिन गुरुवार को फिल्म ने एकबार फिर से अच्छा कलेक्शन किया। इसने 8वें दिन 7.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि फिल्म ने बुधवार को 6.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हिसाब से ओजी ने अभी तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 169.10 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने गुरुवार को 2.1 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने बुधवार को 4 करोड़ रुपये कमाए थे। 'जॉली एलएलबी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुल 103.1 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
डिजिटल जनगणना पोर्टल पर बड़ी चूक: अरुणाचल का 'पासीघाट' दिखा चीन का हिस्सा, तकनीकी सुधार जारी
बादाम ने दिलाई याद: हाउसिंग बोर्ड के दो अधिकारियों पर गिरी गाज, मुख्यालय किए गए अटैच।
डोंबिवली के पास खाली ट्रेन पटरी से उतरी, सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित
भारत-दक्षिण कोरिया मैत्री: राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ली जे म्योंग का औपचारिक स्वागत
भोपाल में भाजपा की 'महिला आक्रोश रैली': विपक्षी दलों के खिलाफ सीएम मोहन यादव ने भरी हुंकार
आध्यात्मिक रंग में रंगे विराट-अनुष्का, वृंदावन में किया दर्शन-पूजन
भारत-श्रीलंका के बीच बिछेगी तेल पाइपलाइन; उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति दिसानायके ने की चर्चा
लू लगने पर तुरंत क्या करें? आसान भाषा में समझें पूरी जानकारी
कपूरथला: PR मिलने के जश्न ने छीनी किसानों की मुस्कान, पटाखों से 30 एकड़ फसल राख