अमिताभ से लेकर अक्षय तक संग किया काम, अब बदल गया अमन वर्मा का लुक
मुंबई: फिल्मी दुनिया में कभी जाना-माना नाम रहे अमन वर्मा बाद में गुमनाम हो गए थे. उन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े तक पर धूम मचाई थी. वहीं वो छोटे पर्दे पर होस्ट भी रह चुके हैं. 11 अक्टूबर 1971 को मुंबई में जन्मे अमन वर्मा आज 54 साल के हो गए हैं. आइए इस खास मौके पर अमन वर्मा से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जानते हैं. उन्होंने बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स के साथ भी काम किया है.
अमन वर्मा ने अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘संघर्ष’ में काम किया था. ये पिक्चर साल 1999 में रिलीज हुई थी. इसमें वो यंग प्रीति जिंटा के किरदार के साथ नजर आए थे जो आलिया भट्ट ने निभाया था. आलिया ने इसमें चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया था. इसके अलावा अमन अक्षय की फिल्म ‘अंदाज’ का भी हिस्सा थे.
बने थे अमिताभ बच्चन के बेटे
अक्षय कुमार के बाद अमन वर्मा ने अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ भी काम किया था. वो साल 2003 में आई बेहतरीन फिल्म ‘बागवान’ में अमिताभ और हेमा के बेटे के किरदार में नजर आए थे. 22 साल पुरानी इस पिक्चर में महिमा चौधरी, सलमान खान, परेश रावल, समीर सोनी, असरानी और लिलेट दुबे जैसे कलाकारों ने भी काम किया था.
ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. इसके अलावा अमन ने साल 2003 की फिल्म ‘प्राण जाए पर शान न जाए’ में लीड रोल भी निभाया था. इनके साथ ही अमन ‘अंदाज’, ‘वाह लाइफ हो तो ऐसी’, ‘कोई है’ और ‘बाबुल’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे.
छोटे पर्दे पर भी छोड़ी छाप
अमन के एक्टिंग करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से ही हुई थी. उन्होंने सबसे पहले ‘लाल दीवारे’ नाम के शो में काम किया था. इसके बाद अमन वर्मा देश के सबसे लोकप्रिय सीरियल्स में से एक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में भी दिखाई दिए थे. वो साल 2000 से लेकर 2004 तक इस मशहूर धारावाहिक का हिस्सा थे.
अब ऐसे दिखते हैं अमन
अमन शक्ल-सूरत से अब काफी बदल चुके हैं. साल 2023 में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनकी दाढ़ी पूरी सफेद नजर आ रही थी. अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अक्सर ही इंस्टाग्राम से अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं.
इंदौर में बड़ी कार्रवाई: होटल-हॉस्टल और रेस्टोरेंट पर छापेमारी शुरू
वाराणसी को मिलेगी नई पहचान, 6332 करोड़ की परियोजनाएं होंगी जनता को समर्पित
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बस दुर्घटना, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया
15 साल लिव-इन के बाद रेप का आरोप? Supreme Court of India की सख्त टिप्पणी
दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की जोरदार टक्कर में 4 की जान गई, दो घायल
सतर्क रहें! मध्य प्रदेश में मौसम का यू-टर्न, कई जिलों में दोहरी मार
Raghav Chadha की शादी पर सियासत, क्रेडिट लेने पर उठे सवाल
जबलपुर में मंत्री-आईएएस टकराव, राकेश सिंह पर धमकी देने का आरोप